घटना बीजापुर जिले के बासागुड़ा शिविर की है। सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के आरक्षक संतकुमार ने अपने साथियों पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी, जिसमें एसआई विक्की शर्मा, एसआई मेघसिंह, एएसआई राजवीर और आरक्षक शंकरा राव की मौके पर मौत हो गई। आरोपी कांस्टेबल दो दिनों से छुट्टी को लेकर परेशान था। शनिवार को इसी बात पर बहस के दौरान उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी।