21 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jhunjhunu / छोटे से गांव की इस बेटी ने केरल में जीत लिया सबका दिल, पूरे शेखावाटी को हो रहा इस पर गर्व

छोटे से गांव की इस बेटी ने केरल में जीत लिया सबका दिल, पूरे शेखावाटी को हो रहा इस पर गर्व

झुंझुनूं जिले के भूदा का बास की रितु चौधरी ने केरल में इंडियन पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झुंझुनू

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 9 Dec 2017, 6:32 PM IST

jhunjhunu Girl

मलसीसर. झुंझुनूं जिले के मलसीसर उपखण्ड के छोटे से गांव भूदा का बास में हवासिंह बड़सरा के घर जन्मी रितु चौधरी ने केरल में आयोजित इंडियन पॉवर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया है। वेट लिफ्टिंग प्रशिक्षक एवं जिला खेल अधिकारी उदयभान सिंह रावत ने बताया कि केरल में 4 दिसम्बर से 9 दिसम्बर से इंडियन पॉवर लिफ्टिंग फैडरेशन के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता में भूदा का बास निवासी रितु चौधरी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करती हुई रितु ने प्रतियोगिता में 337 किग्रा वजन उठाते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। रितु चौधरी की इस उपलब्धि पर भूदा का बास में आतिशबाजी कर खुशियां मनाई गई।


इससे पहले भी लिया कई प्रतियोगिताओं में भाग
रितु चौधरी ने इससे पहले में कई राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। नवम्बर 2017 में उदयपुर मेें आयोजित जूनियर स्टेट पॉवर लिफ्टिंग में गोल्ड मेडल, सितम्बर में महाराष्ट्र में सिल्वर मेडल के अलावा पिछले वर्ष जालौर मेें आयोजित वेट लिफ्टिंग में नए कीर्तिमान स्थापित किए, जिनमें वेट लिफ्टिंग एवं पॉवर लिफ्टिंग दोनों मेें गोल्ड मेडल हासिल किया है।

इसलिए बनी भारतीय टीम में जगह
रितु चौधरी ने सितम्बर मेें महाराष्ट्र में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त करने के बाद दिल्ली में शानदार प्रर्दशन के बल पर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है।

अब करेगी वल्र्ड चैम्पियन बनने की तैयारी
प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल करने के बाद रितु चौधरी ने राजस्थान पत्रिका डॉट कॉम के साथ बातचीत के दौरान बताया कि अब मार्च मेें आस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में होने वाली वल्र्ड चैम्पियनशिप की तैयारी करेगी, जिसके लिए वह कठिन मेहनत कर रही है।

शेखावाटी की पहली महिला खिलाड़ी होने का गौरव
संभवतया भूदा का बास निवासी रितु चौधरी शेखावाटी की पहली महिला खिलाड़ी है, जिसने पॉवर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में भाग लिया एवं जीत हासिल की। रितु चौधरी का जन्म साधारण किसान परिवार में हुआ है एवं 12वीं तक की पढ़ाई भी यहीं से की है।

इनका कहना है...
केरल में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल मिलने के बाद अगला लक्ष्य 2018 में होने वाली वल्र्ड चैम्पियनशिप है। उसमें स्वर्ण पदक लाना है। इसके लिए रितु चौधरी कठिन मेहनत भी कर रही है।
-उदयभान सिंह रावत, वेट लिफ्टिंग प्रशिक्षक एवं जिला खेल अधिकारी

प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल मिलने पर काफी खुशी हो रही है। मेरा अगला लक्ष्य वल्र्ड चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेकर देश के लिए गोल्ड मेडल प्राप्त करना है।
-रितु चौधरी, वेट लिफ्टिंग खिलाड़ी, भूदा का बास, मलसीसर

बेटी के सिल्वर मेडल जितने का समचार मिलने के बाद काफी खुशी हो रही है। कई जगहों से बधाई के फोन आ रहे हैं। रितु ने गांव व जिले का नाम रोशन किया है।
-हवासिंह, रितु चौधरी के पिता