
दूसरी महिला से संबंध रखने वाले पति ने पत्नी को डाक से भेजा तीन तलाक
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले में एक महिला ने अपने पति के खिलाफ डाक से पत्र भेजकर तीन तलाक दिए जाने का मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का आरोप है कि पति का किसी अन्य महिला से संबंध था। जिसके बाद उसने ये कदम उठाया है। पत्र में तलाक दिए जाने की वजह भी नहीं बताई गई है। महिला की तीन तलाक कानून के आधार पर कार्रवाई करने की मांग पर महिला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाधिकारी कमल कुमार ने बताया कि शहर के वार्ड 64 की निवासी मुस्लिम महिला को उसके पति ने रजिस्टर्ड डाक से नोटिस देकर तलाक देने की बात कही है। महिला ने इस संबंध में थाने में परिवाद दिया, जिस पर दांतारामगढ़ निवासी उसके पति के खिलाफ मामला मुस्लिम महिला विवाह अधिकार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पहले लगा चुकी है दहेज प्रताडऩा का केस
महिला दांतारामगढ़ निवासी अपने पति के खिलाफ पहले भी एक मुकदमा दायर कर चुकी है। जो दहेज प्रताडऩा का था। जो अब भी न्यायालय में विचाराधीन है। इसी बीच पति ने उसे तीन तलाक का पत्र भेज दिया। थानाधिकारी कमल कुमार ने बताया कि महिला ने पत्र भी दिखाया है। जिसमें तलाक की वजह नहीं लिखी है। महिला ने बताया कि उसने बच्चों की व्यवस्था को लेकर भी कोई बात नहीं की है। बेवजह अपनी इच्छा से तलाक देने पर उसके व बच्चों के भविष्य पर संकट गहरा गया है।
महिला के साथ संबंध
महिला का आरोप है कि उसने पति का किसी अन्य महिला के साथ भी संबंध थे। जिसके साथ उसने खुद अपने पति को देखा था। उसकी शिकायत भी पुलिस थाने में की गई थी। मामले में चालान पेश हो गया। इससे नाराज होकर ही पति ने करतूत की है।
पति का जानेंगे पक्ष
मामले में थानाधिकारी कमल कुमार का कहना है कि आरोपी पति को थाने में बुलाया जाएगा। जिसमें उसका पक्ष पूछे जाने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
Published on:
15 Aug 2021 03:38 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
