
सीकर कृषि उपज मंडी में होगा भूखंड और दुकान का आवंटन
सीकर। सीकर कृषि उपज मंडी में भूखंड और दुकान के आवंटन का इंतजार करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। लम्बे समय बाद सीकर कृषि उपज मंडी ने भूखंड और दुकान के लिए आवंटन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके तहत अनाज मंडी में बी और सी ब्लॉक के बीच 48 भूखंड, फल सब्जी ब्लॉक में सत्ताइस भूखंड और फल सब्जी ब्लॉक में एक बनी बनाई दुकान मय गोदाम का आवंटन किया जाएगा। जैविक उत्पादों की बिक्री करने वालों के लिए एक भूखंड रिजर्व रखा जाएगा। मंडी क्षेत्र के अधीन आने वाले पात्र शख्स 22 जून तक आवेदन कर सकेंगे। आवंटन 99 साल की लीज पर एक अप्रेल से लागू नई डीएलसी की दर के आधार पर किया जाएगा।
यूं होगा आवंटन
मंडी सचिव देवेन्द्र सिंह बारेठ ने बताया कि 42 भूखंड लाइसेंस धारी व्यापारियों के लिए, 2 भूखंड दिव्यांग लाइसेंस धारी के लिए, 11 भूखंड सामान्य महिला कृषक वर्ग्, 4 भूखंड अनुसूचित जाति की महिला कृषक, एक भूखंड अनुसूचित जनजाति की महिला, 3 भूखंड वन उपज की बिक्री के लिए लाइसेंसधारी, 8 भूखंड कृषि जिन्स प्रसंस्करण इकाई, दो भूखंड जैविक उत्पाद, तीन भूखंड पंजीकृत कृषक उत्पादक संगठन व कंपनी के लिए आरक्षित हाेंगे। फल एवं सब्जी में 27 भूखंड का आवंटन किया जाएगा। इसके अलावा पूर्व में बीज निगम को दी गई एक निर्मित दुकान मय गोदाम दी जाएगी।
किसानों के लिए धूप से बचने तक का साधन नही
मंडी में प्याज की फसल बेचने आए किसान विकास पूनिया ने बताया कि एक तो पहले ही इस बार प्याज के दामों में भारी गिरावट आई है। जिसके चलते प्याज की लागत भी वसूल नहीं हो पा रही। जब प्याज बेचने के लिए मंडी आते हैं तो यहां न तो धूप से बचकर बैठने के लिए कोई इंतजाम है और न ही पेयजल की व्यवस्था है।
फिर भी अव्यवस्थाएं
सीकर मंडी में ढाई सोे से ज्यादा स्थाई और अस्थाई दुकानें चल रही है। रोजाना हजारों किसानों व व्यापारियों की आवाजाही के बावजूद मंडी परिसर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। कई जगह सड़क श्रतिग्रस्त है वहीं कई जगह नियमित रूप से सफाई नहीं की जाती है। ऐसे में व्यापारियों ने बताया कि अब नए भूखंड आवंटित किए जा रहे हैं लेकिन सुविधाओं की अनदेखी की जा रही है।
Published on:
25 May 2022 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
