29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर शहर में मदहोश हाथ दे रहे हैं हादसों को बुलावा,पुलिस की कड़ाई और जागरूकता भी नहीं आ रही काम

इस वर्ष के 11 माह की पुलिस कार्रवाई की स्थिति पर नजर डाली जाए तो पुलिस ने 52 हजार 356 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 28 Dec 2017, 11:59 AM IST

sikar news

सीकर. यातायात नियमों की पालना को लेकर पुलिस की कड़ाई और जागरूकता दोनों ही काम नहीं आ रही है। जान की परवाह किए बिना लोग आए दिन यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
इस वर्ष के 11 माह की पुलिस कार्रवाई की स्थिति पर नजर डाली जाए तो पुलिस ने 52 हजार 356 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पिछले तीन वर्ष में हुई कार्रवाई की स्थिति से तुलना की जाए तो यह दो गुना से अधिक है। वर्ष 2015 में यह आंकड़ा 21 हजार 647 और वर्ष 2016 में 30 हजार 301 था।

मदहोश हाथ दे रहे हैं हादसों को बुलावा

शराब पीकर वाहन चलाने की प्रवृति पर भी अभी रोक नहीं लग पाई है। पुलिस औसतन हर दिन तीन शराबी चालकों को गिरफ्तार कर रही है। नवम्बर माह तक शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में 1466 चालकों को गिरफ्तार किया गया है। पिछले वर्षो के मुकाबले में यह आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2015 में 478 और वर्ष 2016 में 1030 शराबी वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया था।

हेलमेट को लेकर बढ़ी जागरूकता और कार्रवाई

पुलिस की ओर से चलाए गए अभियान के बाद जिले में दुपहिया वाहन चालकों में हेलमेट लगाने को लेकर जागरूकता आई है। सीकर शहर में पचास फीसदी से अधिक लोग दुपहिया वाहन हेलमेट पहनकर चलाने लगे हैं। पुलिस ने इस वर्ष बिना हेलमेट वाहन चलाने पर जिले भर में 17 हजार 835 लोगों के चालान किए हैं। पिछले वर्ष यह आंकड़ा 5272 था।

हर कदम पर हो रही है यातायात नियमों की अवहेलना
हर नियम की बढ़ी अवहेलना

वाहन चलाते समय मोबाइल के उपयोग की बात हो या वाहन में क्षमता से ज्यादा सवारी या सामान की। वाहन चलाते समय सीट बैल्ट का उपयोग करना तो यहां के लोगों आदत में ही नहीं आ पाया है। पुलिस ने इस वर्ष 270 लोगों के खिलाफ वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने और 2641 वाहन चालकों पर क्षमता से अधिक सवारियां व सामान ले जाने पर कार्रवाई की है। सीट बैल्ट का उपयोग नहीं करने के 2703 मामले पकड में आए। गति सीमा का उल्लंघन करने पर जिले भर में 1613 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की है।

इनका कहना है

-लोगों को यातायात नियमों की पालना करनी चाहिए। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने जिले भर में यातायात नियमों की जागरूकता के लिए भी अभियान चलाया है।
डॉ. तेजपाल सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, सीकर