20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: नीमकाथाना जिला: हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री डॉ जोशी ने पहराया तिरंगा

नीमकाथाना. नवगठित जिला नीमकाथाना में स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। नेहरू पार्क में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जलदाय एवं भू-जल मंत्री डॉ महेश जोशी ने किया ध्वजारोहण कर परेड का निरक्षण कर ली सलामी। उपखंड अधिकारी राजवीर यादव ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Aug 16, 2023

VIDEO: नीमकाथाना जिला: हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री डॉ जोशी ने पहराया तिरंगा

VIDEO: नीमकाथाना जिला: हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस समारोह, मंत्री डॉ जोशी ने पहराया तिरंगा

नीमकाथाना. नवगठित जिला नीमकाथाना में स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया गया। नेहरू पार्क में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि जलदाय एवं भू-जल मंत्री डॉ महेश जोशी ने किया ध्वजारोहण कर परेड का निरक्षण कर ली सलामी। उपखंड अधिकारी राजवीर यादव ने राज्यपाल के संदेश का पठन किया। कार्यक्रम में राजस्थान व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष एव नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, खेतड़ी विधायक जितेंद्र सिंह, जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज, डीएफओ राजेन्द्र हुड्डा, पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज, पालिका अध्यक्ष सरिता दीवान, प्रधान मंजू यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी व शहरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम में शहीद परिवारों व अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान किया गया। वहीं कोतवाली थाना उप निरीक्षक विजय चंदेल को डीजीपी ***** से सम्मानित किया है। कार्यक्रम में मंत्री डॉ महेश जोशी ने नीमकाथाना क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र के लिए दो बधाई के मौके हैं एक तो आज स्वतंत्रता दिवस है दूसरा नीमकाथाना जिला बना जिला बनने के बाद प्रथम जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिससे लोगो में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पानी क्षेत्रवासियों को जल से जल्द मिले यह भी विश्वास दिलाया है। नेहरू पार्क में स्थित शहीद सुनील कुमार की मूर्ति पर अतिथियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी दी।