
सीकर. फौज में भर्ती होकर देश सेवा का ख्वाब सजाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सेना भर्ती रैली में शामिल होने के लिए उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। मिनीस्ट्री ऑफ डिफेंस ने सीकर जिले की सेना भर्ती रैली के लिए दो फरवरी से 14 फरवरी तक का समय तय किया है।
जिला स्टेडियम में आयोजित होने वाली भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए अभ्यर्थियों को सेना की वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। मिनीस्ट्री ऑफ डिफेंस राजस्थान के पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा ने बताया कि सीकर में दो से 14 फरवरी के बीच सेना भर्ती होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए सेना की वेबसाइट पर 15 नवंबर से 30 दिसंबर तक पंजीकरण करा सकता है। इसके बाद ऑनलाइन प्रवेश पत्र भी अभ्यर्थी द्वारा दी गई ई-मेलआईडी पर एक जनवरी से 10 जनवरी तक भिजवा दिए जाएंगे। इसके बाद भर्ती में शामिल होने के लिए प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट लेजर प्रिंटर पर लेना आवश्यक होगा। हालांकि प्रवेश पत्र फटा व मुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए। भर्ती स्थल पर प्रवेश देने से पहले इस पर लिखे बारकोड को मशीन द्वारा सत्यापित भी किया जाएगा।
पदों के लिए आएगी जानकारी
पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष ओझा के अनुसार अभी कितने और कौनसे पदों पर सेना भर्ती होगी। इसकी जानकारी बाद में भिजवाई जाएगी। फिलहाल भर्ती रैली का सर्कुलर जारी किया गया है। भर्ती के लिए जिला प्रशासन को सूचना भिजवाई जा चुकी है। भर्ती मुख्यालय भी अपने स्तर पर तैयारियों में जुट गया है।
आवेदन पहली बार होंगे ऑनलाइन
अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए सेना भर्ती मुख्यालय ने भर्ती संबंधित जानकारी के लिए ट्रोल-फ्री नंबर जारी कर रखे हैं। जिन पर याोग्यता, प्रवेश व परीक्षा संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती है। जिले में इस बार सेना भर्ती के लिए आवदेन भी पहली बारऑनलाइन ही लिए जाएंगे।
दो महीने में हो सकती है दौड़ की तैयारी
सीकर में सेना भर्ती रैली का इंतजार जिले के करीब 35 हजार युवा कर रहे हैं। लेकिन, इस बार सेना भर्ती रैली टल जाने से उनकी उम्मीदें धाराशायी होने लगी थी। इंतजार लंबा खीचने के बाद कइयों ने भर्ती की तैयारियां भी बंद कर दी थी। जबकि तैयारी के लिए वे पहले ही हजारों रुपए कौचिंग क्लास व डिफेंस एकेडमी जोइन कर खपा दिए हैं।
कइयों पर मार्च में ओरवऐज होने का खतरा भी मंडराने लगा था। लेकिन, सेना भर्ती रैली की सूचना के बाद बेरोजगार युवाओं की उम्मीदों को वापस पंख लग गए हैं। दौड़ व शारीरिक तैयारी के लिए इनके पास प्रर्याप्त दो महीनों का समय है। इसमें वह अपने आप को फिट साबित कर इस सुनहरे अवसर का फायदा उठा सकते हैं।
पत्रिका ने उठाया था मुद्दा
जिले में सेना भर्ती रैली आयोजित करवाने के लिए कुछ मजबूरियां बताते हुए जिला प्रशासन ने अपने हाथ खींच लिए थे। इस कारण सेना भर्ती रद्द हो जाने से हजारों बेरोजगार युवाओं के सपने भी अधूरे रह जाने की संभावना बन गई थी। लेकिन, राजस्थान पत्रिका ने युवाओं की उम्मीदों को पूरा करने के लिए सेना भर्ती रैली की खबर प्रकाशित कर इनकी ज्जवलंत समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया। जिसका नतीजा यह निकला कि जिला प्रशासन दबाव में आया और सेना भर्ती मुख्यालय ने भर्ती रैली का सर्कुलर जारी कर दिया।
Published on:
09 Nov 2017 12:12 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
