4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Udaipur Murder Case में विशाल जुलूस से पहले फिर इंटरनेट बंद, 20 घंटे बंद रहेगी सेवाएं

उदयपुर में आतंकी अंदाज में की गई कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के विरोध में सीकर शहर में सोमवार को प्रस्तावित मौन जुलूस को लेकर सरकार व प्रशासन हाई अलर्ट मोड में है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Jul 03, 2022

Udaipur Murder Case में विशाल जुलूस से पहले फिर इंटरनेट बंद, 20 घंटे बंद रहेगी सेवाएं

Udaipur Murder Case में विशाल जुलूस से पहले फिर इंटरनेट बंद, 20 घंटे बंद रहेगी सेवाएं

सीकर. उदयपुर में आतंकी अंदाज में की गई कन्हैयालाल की निर्मम हत्या के विरोध में सीकर शहर में सोमवार को प्रस्तावित मौन जुलूस को लेकर सरकार व प्रशासन हाई अलर्ट मोड में है। जुलूस में शांति व सुरक्षा को लेकर जहां पुलिस प्रशासन भारी पुलिस जाब्ते के साथ ड्रोन से जुलूस पर निगरानी रखने की तैयारी में जुटा है। वहीं, सरकार ने भी जुलूस में सांप्रदायिक सौहार्द के बिगडऩे की आशंका को देखते हुए 20 घंटों के लिए इंटरनेट बंद की घोषणा कर दी है। जो रविवार शाम छह बजे से लागू होकर सोमवार दोपहर दो बजे तक जारी रहेगी। संभागीय आयुक्त विकास सीतारामजी ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। जिसमें उदयपुर हत्याकांड के बाद शहर में सांप्रदायिक सौहार्द व कानून व्यवस्था बनाए रखने का हवाला देते हुए सीकर में नेट बंद की घोषणा की गई है। आदेश के मुताबिक इस दौरान लीज लाइन व ब्रॉडबैंढ सेवाओं व लैंड लाइन फोन के साथ प्रदत्त इंटरनेट सेवा भी इस दौरान चालू रहेगी।

कल निकलेगा विशाल मौन जुलूस
उदयपुर में आतंकी अंदाज में हुए हत्याकांड के विरोध में सीकर शहर में सोमवार को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों की ओर से मौन जुलूस निकाला जाएगा। जिसे शहर के कई सामाजिक व व्यापारिक संगठनों ने समर्थन देने की घोषणा की है। साधु- संतों के सानिध्य में जुलूस सुबह 9 बजे रामलीला मैदान से शुरू होगा। जो दूजोद दरवाजा, जाट बाजार व कल्याण सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेगा। जुलूस में हजारों की संख्या में लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

पहले भी तीन दिन बंद रहा नेट
उदयपुर हत्याकांड को लेकर सीकर शहर में पहले भी इंटरनेट बंद किया जा चुका है। इस दौरान पूरे जिले में तीन दिन नेटबंदी रही थी। एक जुलाई की देर शाम को ही इंटरनेट सेवाएं फिर से शुरू की गई थी। पर इस बार नेटबंदी केवल सीकर शहर में लागू की गई है। जो 20 घंटे जारी रहेगी।

ड्रोन से रहेगी निगरानी
मौन जुलूस में कानून व्यवस्था व शांति बहाली की तैयारी में पुलिस भी मशक्कत से जुटी है। पुलिस प्रशासन ने इस दौरान शहर में भारी पुलिस जाब्ते की तैनाती के साथ हर गतिविधी पर ड्रोन से नजर रखना तय किया है। इसके लिए पुलिस लाइन में ड्रोन उड़ाकर इसका अभ्यास भी किया गया।

विरोध में बंद रह चुका है जिला
गौरतलब है कि कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सीकर जिला बंद भी रह चुका है। सीकर शहर सहित सभी कस्बे अलग अलग दिन बंद रहकर घटना का विरोध व हत्यारों को तुरंत फांसी की सजा की मांग कर चुके हैं। इसी क्रम में अब सोमवार को सीकर शहर में मौन जुलूस निकाला जाएगा। जिसकी घोषणा 30 जून को विभिन्न हिंदूवादी संगठनों की बैठक में हुआ था। बाद में कई सामाजिक, शैक्षिक व व्यापारिक संगठनों ने भी सीकर बंद के साथ मौन जुलूस को समर्थन देने की घोषणा की थी।