11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जागो जनमत यात्रा 2018 : खंडेला में नहीं वायरल होने देंगे फेक न्यूज, वोट भी जरूर डालेंगे

कार्यक्रम के प्रारम्भ में फेक न्यूज के बारे में लोगों से चर्चा की गई। इसके बाद चर्चा के दौरान मौजूद लोगों ने वर्तमान विधायक के कार्यों को लेकर गंभीर आरोप लगाए।
2 min read
Google source verification
Jago Janmat Yatra 2018 reached at khandela sikar

Jago Janmat Yatra 2018 reached at khandela sikar

खंडेला. जागो जनमत यात्रा 2018 सीकर जिले प्रवेश करते हुए रविवार सुबह विधानसभा क्षेत्र खंडेला पहुंची। यहां बस स्टेण्ड स्थित नेहरू पार्क में राजस्थान विधानसभा चुनाव 2018 को लेकर विकास के मुद्दों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के प्रारम्भ में फेक न्यूज के बारे में लोगों से चर्चा की गई। इसके बाद चर्चा के दौरान मौजूद लोगों ने वर्तमान विधायक के कार्यों को लेकर गंभीर आरोप लगाए।

लोगों ने विकास के नाम पर खंडेेला में शून्य विकास बताया। लोगों ने कहा कि दोनों ही पार्टियों के विधायकों ने यहां के लोगों के विकास का सपना दिखाकर छला है। चर्चा के दौरान प्रहलाद सिंह ने कहा कि खंडेला की समस्याओं के लिए आज तक किसी भी विधायक ने विधानसभा में मुद्दा नहीं उठाया। पानी उद्योग, बस डिपो तथा महिला गायनिक चिकित्सक जैसे मुद्दे पिछले चालिस साल से किसी भी नेता ने इन समस्याओं के समाधान के लिए काम नहीं किया। सामाजिक कार्यकर्ता बलवीर भारतीय कहा कि खंडेला की जनता को विकास के नाम पर ठगा जा रहा है।

उन्हें विकास के सपने दिखाकर उनके साथ छलावा किया जाता है। पिछले दस वर्ष से लेकर अब तक विधायक ने केवल विकास के नाम पर अपना विकास किया है। इससे पहले की सरकार ने भी कभी न तो शिक्षा में स्वास्थ्य में न रोजगार न पानी की समस्या का समाधान को लेकर पिछले विधायक ने विधानसभा में विकास को लेकर कोई आवाज नहीं उठाई।

सीकर जिले की आठ विधान सभाओ ंमें खंडेला विधान सभा में विकास को लेकर कोई कार्य नही हुआ है। भविष्य में खंडेला में महाविद्यायल खुले, चिकित्सा सुविधाओं में विस्तार हो, पानी के स्रोत उत्पन्न हो, ओर युवाओं के लिए रोजगार इनकी पूर्ति करने वाले व्यक्ति को अगले विधायक के रूप में देखना चाहते हैं। ललित शर्मा ने कहा कि खंडेला को विकास की आवश्यकता है।

आज तक किसी भी विधायक ने यहां विकास के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए। चुनावों के समय विकास की बात की जाती है ओर उसके बाद अगले पांच साल के लिए विकास को भूल जाते हैं। ओमप्रकाश बोहरा ने कहा कि खंडेला को विकास की दरकार है। यहां के गोटा उद्योग, खराद उद्योग को किसी भी सरकार ने बढ़ावा नहीं दिया है, जिससे यहां रोजगार का संकट हो गया है। इन उद्योग धंधों को बढ़ावा मिले तो यहां विकास संभव हो सकता है। कार्यक्रम के समापन में उपखंड अधिकारी भागीरथ साख ने अनिवार्य रूप से मतदान व स्वच्छ छवि के लोगो को चुनने की शपथ दिलवाई।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग