20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जन्माष्टमी: आज जन्मेंगे माखन चोर, गूंजेगा बधाइयों का शोर

सीकर. माखन चोर कृष्ण- कन्हैया का जन्मोत्सव गुरुवार को आनंदोत्सव के रूप में जिलेभर में बनाया जाएगा। घरों से लेकर मंदिरों तक में इस दौरान कान्हां की किलकारियां गूंजेगी।

3 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Sep 07, 2023

जन्माष्टमी: आज जन्मेंगे माखन चोर, गूंजेगा बधाइयों का शोर

जन्माष्टमी: आज जन्मेंगे माखन चोर, गूंजेगा बधाइयों का शोर

सीकर. माखन चोर कृष्ण- कन्हैया का जन्मोत्सव गुरुवार को आनंदोत्सव के रूप में जिलेभर में बनाया जाएगा। घरों से लेकर मंदिरों तक में इस दौरान कान्हां की किलकारियां गूंजेगी। पूजा- अर्चना के साथ झांकी, भजन- कीर्तन और कृष्णलीलाओं के मंचन की धूम रहेगी। रात 12 बजे जन्म के बाद मंदिरों में प्रसाद वितरण होगा। कृष्ण जन्मोत्सव को महोत्सव में बदलने के लिए जिलेभर में बुधवार से ही तैयारियां शुरू हो गई। कान्हा के आगमन में मंदिरों सहित लोगों ने घरों में भी विशेष सजावट की है। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि जन्माष्टमी पर इस बार सिंह राशि में सूर्य बुध की युति से बुद्धादित्य योग का निर्माण हो रहा है। ये योग व्रत, पूजन करने वालो के लिए विशेष फलदायी है।

श्रीकल्याण धाम: अलवर के कलाकार करेंगे कृष्ण लीला का मंचन

श्री कल्याण धाम में जन्माष्टमी पर कल्याण धणी का दिव्य अभिषेक व भव्य श्रृंगार के बाद रात 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। महंत विष्णु प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस दौरान अलवर के कलाकर कृष्ण लीला के मंचन सहित विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियां देंगे।


मंगलेश्वर महादेव: दही हांडी का कार्यक्रम
पोलोग्राउंड स्थित श्रीमंगलेश्वर महादेव मंदिर में गुरुवार को दही हांडी के कार्यक्रम के साथ भजन संध्या का आयोजन होगा। युवा मंडल के हिमांशु सोनी ने बताया कि रात को महाआरती होगी।

सत्संग भवन: पीली साड़ी में होगी लड्डू गोपाल की पूजा
श्रीकृष्ण सत्संग भवन में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव विशेष तरीके से मनाया जाएगा। श्रीकृष्ण सत्संग महिला मंडल की सदस्य सन्तोष खंडेलवाल ने बताया कि इस अवसर पर सभी महिलाएं गोद में लड्डू गोपाल लेकर पारंपरिक पीली साड़ी में पहुंचेगी। जहां भजन कीर्तन, मंगलगायन व बधाई गीतों के साथ कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।

श्याम मंदिर: दो दिन होगा महोत्सव
चिरंजी पनवाड़ी की गली स्थित श्रीश्याम मंदिर में जन्माष्टमी महोत्सव दो दिन मनाया जाएगा। मंदिर समिति के सयुक्त मंत्री अनिल तोदी ने बताया कि मंदिर में श्रीकृष्ण महोत्सव व नंदोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें पहले दिन पीयूष गड्डीका महाराज के सानिध्य में भजन संध्या व शुक्रवार को मंगल गीतों का कार्यक्रम होगा।

दधीचि नगर: डूंगरदास महाराज के सानिध्य में जन्मोत्सव
दधीचि नगर में संत डूंगरदास महाराज के चातुर्मास सत्संग कार्यक्रम स्थल पर भी जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। सत्संग समिति के प्रवक्ता गुलाब सिंह शेखावत ने बताया कि इस दौरान रात 9 से 11 बजे तक भजन कार्यक्रम, 11 बजे से डूंगरदास महाराज के प्रवचन व 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन होगा।


कंचन नगर: कृष्ण के साथ लगेगी मां देवकी की मूर्ति

जयपुर रोड पर कंचन नगर स्थित मनोकामना शिव मंदिर में जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन होंगे। पुजारी राजेंद्र लाटा ने बताया इस दौरान मंदिर में श्रीकृष्ण के साथ मां देवकी की मूर्ति स्थापित की जाएगी। तिल छिडकक़र प्रसूति गृह में बिछोना बिछाकर कलश स्थापित किया जाएगा। रात 11 बजे मटकी फोड़ प्रतियोगिता के बाद 12 बजे कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा।


सिटी डिस्पेन्सरी नम्बर दो: कृष्णावतार नाटक का मंचन

सिटी डिस्पेन्सरी नम्बर दो के पास कृष्णावतार नाटक का मंचन होगा। चक्र नवयुवक मंडल के रमेश चंदेल ने बताया कि कार्यक्रम रात आठ बजे शुरू होगा। जगदीश मंदिर के महंत रमाकांत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के बाद मंदिर में जन्मोत्सव व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा।

सोभासरिया राम मंदिर: भजन संध्या का आयोजन

सोभासरिया विश्राम भवन स्थिति श्री राम मंदिर में जन्माष्टमी पर शाम सात बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। जिसमें प्रसिद्ध कलाकार प्रस्तुती देंगे। रात को कृष्ण जन्मोत्सव व प्रसाद वितरण होगा।


कदमा का बास: एक शाम राधे कृष्ण बालाजी के नाम

कदमों का बास में जन्माष्टमी पर एक शाम राधे कृष्ण बालाजी के नाम कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में नीता नायक व अंकुश गहलोत भजनों की प्रस्तुती देंगे। निरमा चौधरी व ममता भारती की नृत्य प्रस्तुतियां होगी।


रैवासा: अभिषेक के बाद होगा दिव्य श्रृंगार

रेवासा धाम स्थित श्री कल्याण जी मंदिर में जन्माष्टमी पर सुबह सवा आठ बजे कल्याण धणी का अभिषेक होगा। इसके बाद सुनहरे कलर की पोशाक से बाबा का भव्य श्रृंगार कर रात को जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

देवीपुरा सिद्धेश्वर महादेव मंदिर
रोडवेज डिपो के पीछे स्थित देवीपुरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सेक्टर 1 में स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व गुरुवार को मनाया जाएगा। दुर्गालाल पारीक ने बताया कि रात 8 बजे से कृष्ण के जन्म तक उत्सव में कॉलोनी के बालक, बालिकाओं एवं महिलाओं की ओर से झांकी, भजन, नृत्य इत्यादि की मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

जानकी वल्लभ मंदिर

नानी गेट िस्थत जानकी वल्लभ मंदिर में भी कृष्ण जन्माष्टमी पर कई आयोजन होंगे। आचार्य रोहित शास्त्री ने बताया कि महंत मधुसूदनाचार्य के सानिध्य में 101 किलो पंचामृत से अभिषेक होगा। इस दौरान मंदिर की विशेष सजावट की जाएगी। वहीं शुक्ललेश्वर मण्डल की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।