पुलिस जांच में सामने आया कि बालिका के अपहरण व बलात्कार में मावंडा खुर्द सरपंच विनोद जाखड़ भी शामिल है । लिहाजा पुलिस ने उसके निवास कुशालावाली ढाणी से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश करने पर चार दिन के पुलिस रिमांड पर सौंप दिया गया । पुलिस के अनुसार सरपंच विनोद पर पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। 2020 में जाखड़ पर एक बालिका का बलात्कार व हत्या का मामला दर्ज हुआ था।