3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO: खालिस्तान न कभी बना और न कभी बनेगा, वोट के लिए गलत लोगों के साथ समझौता गलत: बिट्टा

सीकर. अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंगलवार को सीकर दौरे पर रहे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद भी किया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Oct 04, 2023

खालिस्तान न कभी बना और न कभी बनेगा, वोट के लिए गलत लोगों के साथ समझौता गलत: बिट्टा

खालिस्तान न कभी बना और न कभी बनेगा, वोट के लिए गलत लोगों के साथ समझौता गलत: बिट्टा

सीकर. अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा के अध्यक्ष मनिंदरजीत सिंह बिट्टा मंगलवार को सीकर दौरे पर रहे। यहां उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद भी किया। पालवास रोड स्थित प्रिंस एजुकेशन हब में आयोजित कार्यक्रम में बिट्टा ने कहा कि खालिस्तान न कभी बना है और न कभी बनेगा। वोट की राजनीति के लिए कभी भी गलत लोगों के साथ समझौता नहीं करना चाहिए। पहले चीन से दुनियां कांपती थी, लेकिन अब वह भारत के खिलाफ वह कुछ नहीं कर रहा है। प्रत्येक स्कूल में राष्ट्र प्रथम का संदेश दिया जाना चाहिए। कनाडा ने देश को तोड़ने की कोशिश की तो भारत किसी भी हाल में समझौता नहीं करेगा। कनाडा में जो भारत विरोधी बातें हो रही है उसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। पंजाब में नशा, अवैध हथियार, बदमाशी और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, इसके जिम्मेदार वहां के नेता व सरकार और धर्म के ठेकेदार जिम्मेदार हैं। राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदश, उत्तरप्रदेश, गुजरात, बिहार सहित अन्य राज्यों के बच्चों व युवाओं में देशभक्ति की बातें कूट-कूट कर भरी है।


राजनीतिक पार्टियों को एक मंच पर बैठकर करना होगा मंथन:
बेरोजगारी के सवाल पर बोले कि देश की सभी राजनीतिक पार्टियों को एक साथ बैठकर इस मुद्दे पर विचार करना चाहिए और राजनीतिक करने के बजाय युवाओं के भविष्य को संवारने का काम करना चाहिए।

सिखों ने मुगलाें व अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है
उन्होंने कहा कि सिखों के गुरुओं व नौजवानों ने मुगलों व अंग्रेजों से लड़ाई लड़ी है। हमारे युवा आज भी देश के लिए मर मिटने को तैयार खड़े हैं। ऐसे में जिस दिन भारत के सभी गुरुद्वारा कमेटियों व सिख संगत एक होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़ी होगी, तब खालिस्तान की आवाज उठाने वाले गिने-चुने लोग भी खामोश हो जाएंगे।

शेखावाटी के बच्चों व युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी

उन्होंने कहा कि शेखावाटी शहीदों की धरती है। यहां हर गांव में शहीद और सैनिक हैं। यहां के बच्चों व युवाओं में वीरता व देशभक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी है, इसे देखकर मैं अभिभूत हूं। यहां के वीरों की कहानियां मैं बचपन से सुनता आया हूं।

स्टूडेंट्स को राष्ट्र सेवा की शपथ दिलाई
कार्यक्रम के दौरान तिरंगा लहराते विद्यार्थियों के वंदे मातरम् एवं जय हिन्द के जयघोष से पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति मयी हो गया। अन्त में उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र सेवा एवं आतंकवाद मुक्त राष्ट्र की शपथ दिलायी।

बच्चों के सवालों के जवाब दिए

विशेष टॉक शो में प्रिंस कॉलेज एवं प्रिंस एनडीए एकेडमी के विद्यार्थियों से वन-टू-वन रूबरू हुए। विद्यार्थियों ने आतंकवाद, नक्सलवाद, ब्रेन ड्रेन, आईएसआईएस, आतंक फंडिंग, रोल मॉडल, आतंकवादियों का सोशल मीडिया में महिमा मंडन आदि विषयों पर पूछे रोचक सवालों के सटीक जवाब दिए। इस दौरान प्रिंस एजुहब निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा, चेयरमैन डॉ. पीयूष सुण्डा, मुख्य प्रबंध निदेशक राजेश ढिल्लन, प्रबंध निदेशक रमाकांत स्वामी आदि ने बिट्टा का स्वागत किया।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग