10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाटू मेला 2018 : बाबा श्याम को मनाने की हर कोशिश जारी, भक्त मनुहार के साथ कर रहे है पदयात्रियों की सेवा

ग्राम नांगल में श्याम भक्त खाटूश्याम जाने वाले पदयात्रियों की सेवा मनुहार के साथ कर रहे है।

2 min read
Google source verification
khatushyam mela 2018



नांगल (नाथूसर). ग्राम नांगल में श्याम भक्त खाटूश्याम जाने वाले पदयात्रियों की सेवा मनुहार के साथ कर रहे है। नांगल बस स्टैण्ड पर पाण्डाल लगाकर श्याम पद यात्रियों के लिए विश्राम स्थल बनाया गया है। संजय व्यास ने बताया कि नांगल से होकर गुजरने वाले श्याम पदयात्रियों की सेवा के लिये हर साल की तरह इस बार भी बाबा के आर्शिवाद से श्याम प्रेमी यह शिविर लगाकर सेवा दे रहे हैं। यहां सेवक पदयात्रियों की मनुहार करते हुये अपनी सेवा दे रहे हैं। नांगल में विनोद अग्रवाल ,सीताराम चेजारा ,शिम्भू शर्मा सहित दो दर्जन सेवक अपनी सेवा दे रहे है।

रेल पटरियों के संग-संग श्याम भक्तों का टोला
चला. कस्बे सहित आस पास के गांवों में रेल पटरियों व सडक़ों के किनारे श्याम बाबा के जत्थों के रूप में हजारों श्रद्धालु नाचते-गाते बाबा श्याम के निशान हाथ में लिए जयकारों के साथ श्याम दर्शनों के लिए चौतरफ ा उतावले नजर आ रहे हैं। श्याम भक्तों के लिए जगह जगह लगे शिविरों में स्वयं सेवक उनकी सेवा में पलक पावडे पिछाकर उनकी मान-मनुहार में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। हरियाणा एवं आस-पास के लोग रेल पटरियों के पास के कच्चे रास्ते से होकर रींगस होते हुए खाटूधाम पहुंचकर बाबा के दर्शन लाभ के लिए पहुंच रहे है।

बावड़ी. ग्राम पंचायत मलिकपुर के राजस्व ग्राम लाडपुर से बाबा श्याम के दर्शन करने के लिए पद यात्रा व निशान लेकर संघ रविवार को सुबह रवाना होंगे। महेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि लाडपुर गांव से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी गांव के दर्जनों श्रृद्धालु खाटूश्याम बाबा के दर्शन करने केलिए जाएगें।

प्रीतमपुर. बालाजी मेला मैदान से शनिवार को श्याम मित्र मण्डल संघ, ढाणी सामली के तत्वावधान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ हाथ में श्याम बाबा के निशान लेकर रवाना हुए।

निशान पद यात्रा रवाना
टोडा.गांव से शनिवार को निशानों के साथ सैकड़ों पदयात्रियों का जत्था खाटूश्यामजी के लिए रवाना हो गया। इस दौरान डीजे के साथ नाचते गाते श्याम भक्त मुख्य मार्गो से होते हुए खाटूश्यामजी के लिए रवाना हो गए। भक्त श्याम बाबा की जय...बोल खाटू नरेश की जय...तीन बाण धारी की जय...हारे के सहारे की जय... के जयकारें लगाते हुए रवाना हुए। इस दौरान सहित अनेक लोग खाटूश्याम के लिए रवाना हुए।

कथा में श्याम का गुणगान
खाटूश्यामजी.कस्बे के होटल लखदातार के पास वीर बर्बरीक धाम में श्री श्याम कथा प्रचार प्रेमी संघ शीश के दानी की अमर कहानी श्री श्याम कथा शुभारंभ शनिवार को किया गया। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष मोहनदास चौहान, मंत्री प्रताप सिंह चौहान व कोषाध्यक्ष श्याम सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर कथा का शुभारंभ करवाया। कथा वाचक पप्पू शर्मा खाटूवाले ने कहा कि कलियुग के देवता बाबा श्याम अपने भक्तों के दुखों को हरते है।