3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#Khul Ke Khelo Holi : पूरे देश में इसलिए प्रसिद्ध है शेखावाटी की होली

होली नजदीक आने पर शेखावाटी में अंचल के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में ऐसा माहौल देखने को मिल रहा है। शेखावाटी की होली पूरे देश में फेसम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 19 Feb 2018, 5:26 PM IST

holi 2018

सीकर.

फाल्गुन में सांझ ढलते ही धमाल (लोकगीत) सुनाई देने लगे हैं। चंग की थाप पर पांव थिरकने लगे हैं और बांसुरी की सुरीली आवाज कानों में मिश्री घोलने लगी है। होली नजदीक आने पर शेखावाटी में अंचल के गांव-गांव और ढाणी-ढाणी में ऐसा माहौल देखने को मिल रहा है। शेखावाटी की होली पूरे देश में फेसम है। खासकर शेखावाटी का गींदड़ नृत्य। हालांकि दिनोंदिन अंचल में होली को लेकर लोगों में उत्साह कम होता जा रहा है।

चंग की बिक्री शुरू
फाग की मस्ती शुरू होने के साथ ही शेखावाटी में चंग और ढप की ब्रिकी भी होने लगी है। झुंझुनूं के चिड़ावा क्षेत्र में चंग बड़ी संख्या में बनाए जाते हैं। यहां से शेखावाटी ही नहीं बल्कि राजस्थान के अन्य हिस्सों में भी चंग भेजे जा रहे हैं।


यहां का गींदड़ फेमस
यूं तो पूरे शेखावाटी अंचल का गींदड़ नृत्य काफी पसंद किया जाता है, मगर रामगढ़ शेखावाटी, फतेहपुर शेखावाटी, मंडावा, झुंझुनूं, लक्ष्मणगढ़, चूरू, बिसाऊ और राजलदेसर में होने वाला गींदड़ नृत्य प्रसिद्ध है।

VIDEO : सीकर-जयपुर के बीच टोल पर चले लात-घूंसे, अन्य वाहन चालकों में मचा हड़कंप, CCTV कैमरे में लड़की भी मारपीट करती दिखी

सुकर्मा योग में होगी इस बार होली, कन्या लग्न, त्रिग्रही योग बढ़ाएंगे क्षमता


सीकर. फाल्गुन माह में मनाए जाने वाले होली पर्व एक मार्च शुक्रवार को मनाया जाएगा। होलिका दहन पर इस बार विशेष योग बनेंगे। पंडित रामवतार मिश्र ने बताया कि होली पर इस बार सुकर्मा योग बन रहा है। इसके अलावा रात्रि में होलिका दहन के समय कन्या लग्न में त्रिग्रही योग भी बनेगा। होली के नजदीक आने के साथ ही अब मंदिरों में फागोत्सव का दौर भी शुरू हो जाएगा। भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में रंग व गुलाल से होली खिलाई जाएगी।

होलिका दहन 2018 का शुभ मुहूर्त


एक मार्च को सुबह नौ बजे से शाम 7 बजकर 42 मिनट तक भद्रा रहेगी। इसलिए सात बजकर 42 मिनट के बाद होलिका दहन करना श्रेष्ठ रहेगा।

सदभाव संस्‍थान का होली फागोत्‍सव 23 को
झुंझुनूं. समाजिक संस्‍थान सदभाव के तत्‍वावधान में होली पर्व के मौके पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले होली फागोत्‍सव की श्रृंखला में 24 वां होली फागोत्‍सव स्‍थानीय स्‍काऊट गाइड मैदान पर धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। संस्‍था के सचिव सुधाकर शर्मा व कार्यक्रम संयोजक महावीर प्रसाद सैनी ने बताया कि 23 फरवरी को रात्रि 8 बजे होने वाले फागोत्‍सव कार्यक्रम में विश्‍व प्रसिद्ध कालबेलियां नृत्‍यागंना कमली सपेरा एण्‍ड पार्टी जयपुर ? एवं रामगढ़ शेखावाटी के सुभाष सैनी सहित स्‍थानीय ढप चंग मण्‍डलियों के कलाकारों द्वारा धमाल, गींदड आदि के रंगारंग सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्‍तुतियां दी जाएगी।