
वन माफिया ने घर डकैती कराई, पत्थरों से हमला कराया, फिर भी न डरी न रूकी
पर्यावरण संरक्षण के लिए दुनियाभर में लेडी टार्जन नाम से पहचान बनाने वाली जमुना टुडू अब राजस्थान में भी हरियाली की डोर मजबूत करेगी। इसके लिए उन्होंने राजस्थान में अपनी टीम बनाने की शुरूआतकर दी है। बुधवार को सीकर दौरे पर रही पद्म श्री जमना टूडू ने कहा कि बचपन में किताबों में पढ़ते थे कि राजस्थानमरू प्रदेश है। लेकिन यहां के लोगों ने मेहनत व नवाचारों से मरूधरा की धरती को हरा-भरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण को अपनी आदत में लाना होगा। सीकरवासियों को संघर्ष से रूबरू कराते हुए कहा कि पहले झारखंड में भी पर्यावरण को खत्म करने के लिए वन माफिया सक्रिय हो गया। एक दिन तो कुछ लोगों ने पत्थर मारकर मुझे जख्मी कर दिया। बीच-बचाव में पति आए तो उन पर भी हमला कर दिया। इसके बाद भी हार मानने के बजाय मैं डटी रही। अब दस हजार से ज्यादा महिलाओं के वहां गु्रप बना लिए है। परिवार को वहां घर का सदस्य मानते है। रक्षाबंधन के त्योहार पर राखी बांधने की भी परम्परा बन गई है। राजस्थान में भी पौधे के राखी बांधी जाए, इसके लिए कार्यकारिणी गठित की है। इस का काम का जिम्मा राजस्थान के युवा इंजीनियर मनीष ढाका को दिया है। वह राजस्थान के सभी जिलों में जाएंगे और पर्यावरण संरक्षण की अलख जगाएंगे।
राजस्थान में भी हरित क्रांति लाने की जरूरत
राजस्थान पत्रिका से खास बातचीत में जमुना टुडू ने कहा कि उनके घर डकैती हुई और आज वो अपराधी जेल में है। उन्होंने कहा की वह चाहती है की झारखंड क्षेत्र की तरफ राजस्थान को भी हरा भरा बनाया जाए। कार्यक्रम में नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर मनीष ढाका ने कहा की पर्यावरण शब्द का अर्थ है हमारे चारों ओर का वातावरण है। पर्यावरण संरक्षण का तात्पर्य है कि हम अपने चारों ओर के वातावरण को संरक्षित करें क्योंकि पर्यावरण और प्राणी एक-दूसरे पर आश्रित हैं।
सराहनीय कार्य करने वालों का सम्मान
कार्यक्रम में पर्यावरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले लोगो को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में योगेश शर्मा, अजीत सिंह छिछास, कुमार विजय को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को लोहगर्ल पीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद, सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी ईश्वर सिंह राठौड़, कविता जाखड़, एमके मेमोरियल स्कूल चेयरमैन महावीर प्रसाद ढाका, भाजपा प्रदेश मंत्री मधु कुमावत, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश पारीक, सुंडा राम कुमावत व आशा शर्मा ने संबोधित किया।
Published on:
15 Dec 2022 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
