
रींगस इलाके में सोमवार को सड़क पर चलती जीप में आग लग गई। जीप चालक और उसमें सवार बाकी लोग आग की लपटों को देखते हुए समय रहते कार से उतर गए। आग ने पूरी जीप को अपनी चपेट में ले लिया। बाद में फायर ब्रिगेड व लोगों ने आग बुझाई। कार में आग लगने के चलते लाखनी टोल प्लाजा के पास करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया।
गाड़ी चालक कोटपूतली निवासी संदीप सिंह राठौड़ ने बताया कि वह अपने दो दोस्तों, मामा और मौसी के लड़कों के साथ खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के दर्शन करके वापस लौट रहे थे। लाखनी टोल प्लाजा के नजदीक जीप के बोनट से धुआं उठने लगा। ऐसे में उन्होंने जीप से उतरकर बोनट खोलने की कोशिश की, लेकिन बोनट नहीं खुला। ड्राइवर और गाड़ी में सवार अन्य चारों लोग नीचे उतर गए। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। संदीप के अनुसार गाड़ी हरियाणा नंबर की रजिस्टर्ड है, जो पिछले साल नवंबर में ही खरीदी थी। आग लगने की सूचना के बाद नगर पालिका रींगस से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट में पूरी तरह से आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। पीड़ित ने थाना में भी शिकायत दी है और कार कंपनी वालों को भी बताया है।
यह भी पढ़ें : कांग्रेस प्रत्याशी का समर्थन करना पड़ा कलक्टर को भारी, निलंबित हो गए सूचना सहायक अधिकारी
टैंकर से नहीं बुझ पाई आग
ग्रामीणों ने पानी के टैंकर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें तेज हो गई। रींगस नगरपालिका की दमकल गाड़ी व दस्ता मौके पर पहुंचा और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। मौके पर सैकड़ों राहगीर व श्रद्धालु एकत्रित हो गए और लंबा जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले जबरदस्त वायरल हो रहा राजस्थान का ये कार्ड, लोगों के साथ अधिकारी भी रह गए हैरान
कोटपा में हुए चालान
राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत सोमवार को सीकर शहर में कार्रवाई की गई। सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह के निर्देशन में टीम ने रोडवेज बस डिपो तिराहा, जयपुर रोङ, मंडी के सामने एवं बस डिपो पर 30 से अधिक दुकानों पर जांच की। कार्रवाई के दौरान नाबालिगों को तम्बाकू उत्पाद नहीं बेचने चेतावनी बोर्ड नहीं लगाने पर कोटपा एक्ट के तहत चालान बनाए। टीम मे जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय शर्मा,शिवसिंह शेखावत मौजूद रहे।
Published on:
02 Apr 2024 03:24 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
