
Laxmangarh Nagrik Parishad program in kolkata
लक्ष्मणगढ़. कारगिल विजय दिवस व गुरू पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर कोलकाता के कला ऑडिटोरियम में गुरूवार को लक्ष्मणगढ़ नागरिक परिषद की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केसरीनाथ त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा से ही मानव का सर्वांगीण विकास संभव हैं। शिक्षा अच्छे मानव निर्माण की आधारशिला हैं। इसलिए विद्यार्थियों को सफल होने के लिए लक्ष्य तय करके पूरी निष्ठा के साथ जूट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक सशक्त व समृद्ध भारत के निर्माण के लिए युवाओं की भागीदारी अत्यंत जरूरी हैं। शिक्षा सामाजिक व आर्थिक परिवर्तन का आधार होती हैं।
लक्ष्मणगढ़ की 150 प्रतिभाएं हुई सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान हाल ही में सीए, सीएस व अन्य प्रतियोगी परीक्षा सहित बोर्ड परीक्षाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली नगर की 150 प्रतिभाओं को बंगाल के राज्यपाल त्रिपाठी ने सम्मानित किया। संस्थान के उपाध्यक्ष राजकुमार पारीक व सचिव पवन गोयनका ने बताया कि लक्ष्मणगढ़ की बगडिय़ा स्कूल, भारतीय स्कूल, गोयनका स्कूल सहित अन्य स्कूलों के बच्चों के आने जाने की व्यवस्था परिषद की ओर से निशुल्क की गई। कार्यक्रम के दौरान संस्था के राष्ट्रीय सचिव अशोक चूड़ीवाला ने परिषद की ग्रोथ की जानकारी देते हुए वर्तमान में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारियां भी दी। इस दौरान बच्चों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
कार्यक्रम में ये भी रहे उपस्थित
कार्यक्रम को हेरिटेज ग्रुप के निदेशक उद्योगपति हरिकिशन चौधरी, अग्रसेन विद्यालय समूह के निदेशक वासुदेव टिकमानी, जयदीप चितलांगिया, साहित्यकार डॉ प्रेमशंकर त्रिपाठी, उद्योगपति ललित बेरीवाल, परिषद के अध्यक्ष कैलाश बगडिय़ा, सचिव अशोक चूड़ीवाला, अनिल मुरारका, रमेश चोखानी, संतोष जाजोदिया, जयप्रकाश राठी, दिलीप डीडवांनिया, रघुनाथ प्रसाद लखोटिया, लक्ष्मणगढ़ इकाई के अध्यक्ष विष्णू भूत, पवन गोयनका, सेवानिवृत्त पीआरओ राजकुमार पारीक, डीसीए सीकर के उपाध्यक्ष बाबूलाल सैनी, युवा व्यवसाई मनोज सारण, अशोक पारीक, प्रमोद चमडिय़ा, निर्मल सर्राफ, पवन टेकरीवाल, सुरेन्द्र चमडिय़ा, संदीप तोदी, महेश सोनी, रूपेश सोमाणी, नीलेश जालान, सुरेन्द्र शर्मा, आनंद राठी, योगेश काबरा, विजय जालान, अंकुर चूड़ीवाला, अभिषेक राठी, मारूति माहेश्वरी व सुषमा राठी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालय राजेन्द्र व्यास व रवि वर्मा ने किया।
Published on:
28 Jul 2018 06:55 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
