शुक्रवार सुबह नौ बजे गांव भादवाड़ी के पास जीप व ट्रक हादसे में मरने वाली महिलाओं के परिजनों को 10 लाख व घायलों को 5 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग को लेकर ग्रामीण 24 घण्टे से धरने पर बैठे थे। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे धरने पर बैठे ग्रामीणों से समझाइस के लिए सीकर जिला कलक्टर नरेश ठकराल व सीकर एसपी प्रदीप मोहन शर्मा थोई थाने पहुंचे।