7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर एक्सीडेंट : जिस बस ने ली थी 11 यात्रियों की जान, उसी के मालिक की दूसरी बस ने भी दोहराना चाहा वो खौफनाक मंजर

साल 2018 की शुरुआत में ही गांव रोलसाहबसर के निकट हुए दर्दनाक हादसे में गईं 11 जिंदगानियों के बाद भी जिम्मेदारों ने सबक नहीं लिया।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 16 Jan 2018, 12:28 PM IST

bus accident sikar

फतेहपुर/रोलसाहबसर.
साल की शुरुआत में ही गांव रोलसाहबसर के निकट हुए दर्दनाक हादसे में गईं 11 जिंदगानियों के बाद भी जिम्मेदारों ने सबक नहीं लिया। प्रशासन व पुलिस ने लोक परिवहन बस संचालकों को पाबंद तक नहीं किया। यही कारण है कि अभी भी क्षेत्र में लोक परिवहन बसें अंधाधुंध कमाई के चलते बेरोकटोक यात्रियों और राहगीरों की जान जोखिम में डाल रही हैं। सोमवार को तो हद ही हो गई। कल्याणपुरा के ही उसी बस स्टैण्ड इलाके में उसी बस संचालक की दूसरी बस भी सवारियां बैठाने के चक्कर में दूसरी बस से जा भिड़ी। गनीमत रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

SIKAR : शहीद बेटे के सम्मान के लिए आठ दिन से भूखा बैठा है पिता, अफसरों का नहीं पसीज रहा दिल

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 11 स्थित कल्याणपुरा बस स्टैण्ड पर सोमवार सुबह एक लोक परिवहन बस सवारियां बैठाने के चक्कर में आगे चल रही निजी बस से टकरा गई। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। यह लोक परिवहन बस उसी बस मालिक की थी जिसकी एक लोक परिवहन बस ने ही रोलसाहबसर गांव के पास हुए हादसे में 11 लोगों की जिदंगी लील गई थी। आरटीओ इसे गंभीर लापरवाही जरूर बता कार्रवाई की बात कर रहे हैं। लोक परिवहन बस व बीकानेर से खेतड़ी जा रही प्राइवेट बस कल्याणपुरा बस स्टैण्ड पर खड़ी सवारियों को बैठाने में चक्कर में रुकी। लोक परिवहन बस की गति तेज होने के कारण समय पर ब्रेक नहीं लग पाए। वह आगे चल रही निजी बस के टकरा गई।

सीकर एक्सीडेंट : इतना भयानक हादसा, सडक़ पर बिछी गई 11 लाशें, तस्वीरें कर सकती हैं विचलित

यह लोक परिवहन बस उसी बस मालिक की थी जो रोलसाहबसर गांव के पास हुए हादसे में 11 लोगों की जिदंगी लीन गई थी। जानकारी के अनुसार सिद्ध ट्रैवल्स की बस सरदाशहर से जयपुर जा रही थी। कल्याणपुरा बस स्टैण्ड पर करीबन 15 सवारियां खड़ी थी। सवारियां देखकर बीकानेर से खेतड़ी जा रही एक निजी ने बस रोकी तो पीछे से तेज गति से आ रही लोक परिवहन बस भी हॉर्न बजाते हुए वहां आई, चालक ने ब्रेक लगाएं लेकिन स्पीड तेज होने के कारण बस रुकने से पहले ही निजी बस से टकरा गई।

Sikar Accident : वर्ष 2018 में राजस्थान का सबसे बड़ा सड़क हादसा, 11 की मौत, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 50-50 हजार रुपए

इससे बस का आगे का शीशा टूट गया। अचाकन बस भिडऩे से सवारियां एक घबरा गईं। अचानक ब्रेक लगने व टकराने से आधा दर्जन सवारियों के हल्की चोटें आई। बस की गैलेरी में खड़ी सवारियां भी गिर गई। बस धीरे हो जाने के कारण ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।


7 मिनट में 8 किमी पहुंची बस

बस की स्पीड़ का अदांजा इस बात से लगाया जा सकता है कि टीडियासर गांव के पास लगे हुए टोल पर बस आठ बजकर 53 मिनट पर पहुंची थी। इसके बाद कल्यालपुरा स्टैण्ड की दूरी आठ किमी है। बस ने सात मिनट में ही दूरी तय कर ली। नौ बजे बस कल्याणपुरा बस स्टैण्ड पर टकरा गई थी।

ओवरलोड, फिर भी सवारियों की भूख

सरदारशहर से जयपुर जा रही बस में पहले ही क्षमता से अधिक सवारियां थी। गैलेरी में सवारियां खड़ी थी। उसके बाद भी सवारियों के लालच में चालक बस को तेज स्पीड़ में चला रहा था। कल्याणपुरा बस स्टैण्ड पर खड़ी सवारियों को लेने के लिए वह भगाकर बस ला रहा था, बस स्टैण्ड पर ही उसने बस को रोकने का प्रयास किया।

-यह गंभीर लापरवाही है। बसों की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। भजनलाल रोलण , आरटीओ, सीकर

-दुर्घटना के मामले में चालकों के समझौते से यात्रियों के जीवन का खतरा कम नहीं होता। पुलिस मामले की जांच करेगी और दोषी पाए जाने पर बस को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. तेजपाल सिंह , अपर पुलिस अधीक्षक, सीकर

मिलकर करें कार्रवाई


जिले में लगातार होते सड़क हादसे पुलिस और परिवहन विभाग की साख पर सवाल खड़े कर रहे हैं। पुलिस और विभाग पिछले दिनों रोलसाहबसर के पास हुए हादसों का कारण जानकर अपनी पीथ थपथपा रहा है। लेकिन लापरवाह वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अभी भी तेज रफ्तार से ओवरलोड वाहन सड़कों पर दौड़ रहे है।

बानगी सोमवार को फिर कल्याणपुरा के पास देखने को मिली। परिवहन विभाग लोक परिवहन बसों को महज परमिट जारी करने तक सीमित है। आखिर इतने लापरवाह वाहन चालकों को कैसे लाईसेंस जारी कर दिए गए। अब दोनों विभागों को संयुक्त अभियान चलाकर ऐसे लापरवाह वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करनी होगी।