इसी समय जब पत्रकारों ने उनसे झालरापाटन में सभा का कारण पूछा तो उनका कहना था कि 'सांप की मौसी को मारना है'। कहा कि वह वहां समाज के मानवेन्द्र सिंह का समर्थन करेंगे। इससे पहले कालवी ने भाजपा हराओ, देश बचाओ का नारा देते हुए भाजपा को दलित और सर्वर्ण के नाम पर समाज को बांटने वाली पार्टी बताया। कहा कि पहले किसी ने दलित और सवर्ण शब्द सुना तक नहीं था। लेकिन, यह भाजपा की देन रही।