जीणमाता. महाष्टमी पर्व पर जीणधाम में श्रद्वालुओं ने बड़ी संख्या में जीणमाता के दरबार में शीश नवाया। बुधवार को महाष्टमी पर्व पर माता का 21 पोशाकों से विशेष श्रंगार किया गया। मुख्य आरती के बाद देवी को फलों का भोग अर्पित किया गया। माता के दर देशभर से आने बाले श्रद्धालुओं ने जात, जडूला, सवामणी, ध्वजा, निशान आदि रस्मों को शिद्दत से निभाया। मेले में इस बार मेला मजिस्ट्रेट प्रतिभा वर्मा द्वारा रास्तों को चौड़ा करवाने के सख्त निर्णय के बाद दर्शन की व्यवस्था सुगम बनी हुई है। मेले में सुरक्षा के चाक चौबंद रही। पुलिस के 800 अधिक जवानों ने मोर्चा संभाला हुआ है।