
राजस्थान में कार व बाइक में भीषण टक्कर, पिता व दो बच्चों की मौत, मां व बेटी की हालत नाजुक
सीकर।
Road accident in Laxmangarh : सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ में शनिवार को एक बाइक व कार में भीषण टक्कर में बाइक सवार पिता व दो बच्चोंं ( three died in Car Bike Accident ) की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि मां व एक बेटी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें गंभीर हालत में सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश निवासी अनवर अपनी पत्नी प्रवीण व तीन बच्चों के साथ बाइक से मुकुंदगढ़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बलारां क्षेत्र के चूड़ी गांव के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें अनवर, बेटे फर्रा व अरमान की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पत्नी प्रवीण व एक बेटी नरगीस घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि टक्कर के बाद बाइक कई दूर तक घसीटती हुई गई। हादसे में मौत का शिकार हुए दोनों बच्चों की उम्र 2 और 5 साल बताई जा रही है। घायलों को सीकर के एसके अस्पताल में रैफर किया गया है। मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
मां व बेटी की हालत गंभीर ( Bike Car Collision in Laxmangarh )
जानकार के मुताबिक बाइक पर 5 लोग सवार थे जिनमें उत्तर प्रदेश का रहने वाला अनवर और उसका परिवार शामिल था। इस हादसे में अनवर व उसके दोनों बच्चों की मौत हो गई। जबकि पत्नी और बेटी घायल हो गए। जिसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
Read More :
Updated on:
29 Jun 2019 06:23 pm
Published on:
29 Jun 2019 03:52 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
