
कार की रफ्तार इतनी थी कि हादसे के बाद सात बार पलटी, 7 माह के बेटे की मौत, भाई-बहन लड़ रहे जिंदगी की जंग
सीकर।
road accident : सीकर जिले के पलसाना में जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर पलसाना के पास तेज रफ्तार कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर ( Unbalanced Car overturned ) पलट गई। दर्दनाक हादसे में कार में सवार सात माह की मासूम की मौत हो गई, वहीं उसकी मां व मामा समेत तीन जने घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा भदाला की ढाणी के पास हुआ। कार में सवार अजीतपुरा निवासी सुनिता, उसकी सात माह की बेटी माही व उसका भाई ढाका की ढाणी परसरामपुरा निवासी नवीन एवं गोविन्दगढ़ निवासी सांवरमल घायल हो गए। बाद में सभी को पलसाना अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां से प्राथमिक उपवार के बाद माही, सुनिता व नवीन को सीकर रेफर कर दिया।
accident in palsana Sikar : सीकर पहुंचने पर चिकित्सकों ने माही को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुनिता व नवीन की हालत गंभीर होने पर दोनों भाई बहन को जयपुर रेफर कर दिया गया। कार में सवार गोविन्दगढ़ निवासी सांवरमल गोविन्दगढ़ से सीकर आ रहा था और कार में लिफ्ट लेकर बैठा था। इस दौरान नवीन कार को काफी तेज दौड़ा रहा था। इस पर सांवरमल ने चालक नवीन को कार को धीरे चलाने की बात कही थी। नवीन ने एक बार कार को धीरे कर कर लिया और फिर से तेज रफ्तार में दौड़ाने लगा। इस दौरान पलसाना से पहले ही कार का टायर फटने से कार पलट गई।
Read More :
तेज रफ्तार से चल रही थी कार ( one died two Injured in Road Accident In Rajasthan )
हादसे से पहले कार काफी रफतार से चल रही थी। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि टायर फटने के बाद कार करीब सात बार पलटी। जिससे कार बूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई एवं कार के सभी शीशे टूट गए। साथ ही कार में बैठे लोग भी एक एक कर बाहर गिर गए।
Read More :
Published on:
29 Jun 2019 12:13 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
