29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली निगम के कर्मचारी पहुंचे थे पेड़ काटने, हरा पेड़ काटा तो जमीन मालिक ने जताया विरोध

जमीन के मालिक की गैर मौजूदगी में हरा पेड़ काटने पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों को विरोध का सामना करना पड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 11 Jun 2018, 6:17 PM IST

save tree

बिजली निगम के कर्मचारी पहुंचे थे पेड़ काटने, हरा पेड़ काटा तो जमीन मालिक ने जताया विरोध

सीकर. जमीन के मालिक की गैर मौजूदगी में हरा पेड़ काटने पहुंचे बिजली निगम के कर्मचारियों को विरोध का सामना करना पड़ा। विवाद ज्यादा बढ़ा तो निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों को लेकर चलता बने। इधर, जिस जमीन पर पेड़ काटा गया है उसके मालिक का आरोप है कि बिना स्वीकृति दो हरे पेड़ काट दिए गए हैं। जिसको लेकर वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगा। जानकारी के अनुसार जगमालपुरा दर्जियों की ढाणी में सुरेश लुहारिया की जमीन पर दो खेजड़ी के सालों पुराने पेड़ खड़े थे। सोमवार को सुबह बिजली निगम के दो कर्मचारी आए और पेड़ को काटने लगे तो परिजनों की सूचना कर सुरेश मौके पर पहुंचा और पेड़ काटने का विरोध जताया। इसके बाद निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझाइश कर कर्मचारियों को अपने साथ ले गए।सुरेश का कहना था कि कर्मचारियों के पास पेड़ काटने की स्वीकृति नहीं थी। बावजूद इसके कर्मचारियों ने खेजड़ी का एक और दूसरे को आधा काट डाला। जिसकी उच्च स्तर पर शिकायत दर्ज कराई जाएगी।

इनका कहना

पेड़ के ऊपर से बिजली लाइन गुजरने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे स्थिति में बिजली लाइन की निश्चित दूरी के घेरे में आने वाले पेड़ों को काटना और छांगना पड़ता है। दर्जियों की ढाणी में भी नियमों के तहत ही पेड़ काटे गए हैं। लाल कश्यप, एक्सईएन,

गलत शपथ पत्र से ली ब्याज में छूट
रींगस . दादियारामपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति में किसान द्वारा गलत शपथ पत्र पेश करके ब्याज में दोहरी छूट लेते हुए सहकारी समिति से धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। समिति मैनेजर ने रींगस थाने में शिकायत की है। जानकारी के अनुसार गांव के रामेश्वर लाल पुत्र गंगूराम जाट ने दादियारामपुरा सहकारी समिति में वर्ष 2013 में तीन साल के लिए ऋण के लिए शपथ पत्र दिया था जिसमें किसी भी अन्य बैंक से ऋण नहीं होने की बात कही गई थी, जिस पर समिति ने उसे ब्याज मुक्त ऋण दिया था। हाल ही में समिति की पड़ताल में पता चला की रामेश्वर लाल ने इसी दरमियान रींगस पीएनबी बैंक से भी 5 लाख रुपए का कृषि ऋण कार्ड संख्या 884917 से स्वीकृत करवा रखा था। समिति ने आरोपी के खिलाफ गलत शपथ पत्र देकर पीएनबी बैंक से तीन प्रतिशत व सहकारी बैंक से सात प्रतिशत की दोहरी छूट लेते हुए सरकारी योजना का गलत फायदा उठाने की शिकायत रींगस थाने में दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दादियारामपुरा ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष अर्जुन लाल महला ने कहा कि किसान क्रेडिट कार्ड पर एक ही छूट ली जा सकती है। आरोपी ने दोनों छूट लेकर सरकारी धन का गबन किया है जो गलत है, आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

इनका कहना

पेड़ के ऊपर से बिजली लाइन गुजरने के कारण हादसे का खतरा बना रहता है। ऐसे स्थिति में बिजली लाइन की निश्चित दूरी के घेरे में आने वाले पेड़ों को काटना और छांगना पड़ता है। दर्जियों की ढाणी में भी नियमों के तहत ही पेड़ काटे गए हैं। लाल कश्यप, एक्सईएन,