15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे की शादी करने आया और जमीनी जंग में कर दी छोटे भाई की हत्या

Rajasthan Murder News: दांतारामगढ़ के मोटलावास गांव में बेटे की शादी करने महाराष्ट्र से आए बड़े भाई ने बंटवारे के विवाद में छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोप है कि बड़े भाई मगन सिंह (60) पुत्र मोब सिंह ने दो बेटों और पत्नी के साथ मिलकर सगे भाई उम्मेद सिंह (58) पर लाठियों से हमला कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Akshita Deora

Feb 05, 2024

police_1.jpg

Rajasthan Crime News: दांतारामगढ़ के मोटलावास गांव में बेटे की शादी करने महाराष्ट्र से आए बड़े भाई ने बंटवारे के विवाद में छोटे भाई की हत्या कर दी। आरोप है कि बड़े भाई मगन सिंह (60) पुत्र मोब सिंह ने दो बेटों और पत्नी के साथ मिलकर सगे भाई उम्मेद सिंह (58) पर लाठियों से हमला कर दिया। जिसमें उम्मेद सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई। बीच बचाव करने आई पत्नी संतोष, बेटी प्रीति कंवर व भाई छिगन सिंह भी घायल हो गए। जिन्हें दांता अस्पताल ले जाने पर जयपुर रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उम्मेद सिंह की मौत हो गई। छिगन, संतोष व प्रीति को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में राघुरधाम महंत की गला दबाकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, 1 शख्स डिटेन


आरोपियों की अभी नहीं हुई गिरफ्तारी, घर में ही हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार मगन सिंह परिवार सहित महाराष्ट्र में रहकर मजदूरी करता है। बेटे की शादी के सिलसिले में वह परिवार सहित गांव आया था। शनिवार रात को अपने घर पर ही वह भाइयों के साथ घर की जमीन व दुकानों के बंटवारे की बात कर रहा था। मतभेद होने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान मगन सिंह ने पत्नी उच्छव कंवर तथा दो बेटों हिम्मत सिंह व ईश्वर सिंह के साथ मिलकर उम्मेद पर हमला कर दिया। थानाधिकारी उमराव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं हुई है।