
प्यार करने के बहाने पत्नी का अश्लील वीडियो बना कर मां को भेजा, फिर पति ने उठाया ये कदम
सीकर।
सीकर जिले के खंडेला थाने में एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी ( Made video of Wife ) के साथ एक युवक द्वारा उसका देह शोषण कर अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। थानाधिकारी महेन्द्र कुमार ने बताया कि कस्बे के ही एक जने ने शाहरूख खान उर्फ टिकल्या पर उसकी पत्नी को बहकावे में लेकर झूठा प्यार का नाटक कर उसका शोषण किया।
साथ ही उसकी फोटो-वीडियो बना ली। उसके पति ने आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में बताया है कि आरोपी ने उसकी पत्नी के साथ प्यार का झूठा नाटक किया। इसके बाद उसका शोषण कर उसकी अश्लील फोटो खींच ली। आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो उसकी मां के फोन पर भेजकर ब्लैकमेल कर उन फोटो वीडियो को मिटाने के बदले सोने चांदी के गहने व दस हजार रुपए की मांग की। मांग पूरी कर देने के बाद भी आरोपी द्वारा उन्हें नष्ट नहीं किए। आरोपी ने उसे उसके पति से तलाक लेने के लिए कहा। तलाक नहीं लेने पर वीडियो वायरल करने व जान से मारने की धमकी दी।
Published on:
30 Dec 2019 03:06 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
