1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर: तो इसलिए 14 घंटे तक टॉवर पर चढ़ा रहा किसान, खबर पढ़कर आपको भी नहीं होगा यकीन…

झीगर छोटी गांव में किसान शनिवार देर रात टॉवर पर चढ़ गया। दिनभर चली मशक्कत के बाद समझाइश से उसे रविवार दोपहर बाद उतारा गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

dinesh rathore

•

Updated: 31 Jul 2017, 11:18 AM IST

रास्ते की समस्या से परेशान किसान झीगर छोटी गांव में शनिवार देर रात टॉवर पर चढ़ गया। दिनभर चली मशक्कत के बाद समझाइश से उसे रविवार दोपहर बाद उतारा गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा रही। प्रशसनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी दिनभर बातचीत से किसान को उतारने का प्रयास करते रहे। बाद में जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन देकर किसान को नीचे उतारा गया। किसान को बाद में शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ दिया गया। किसान पालाराम रात करीब दो बजे बीएसएनएल के टॉवर पर चढ़ गया। ग्रामीणों को इसका पता रविवार सुबह लगा। सूचना पर पुलिस और धोद उपखंड अधिकारी भावना गर्ग मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने किसान पालाराम की प्रशासनिक अधिकारियों से बात करवाई। किसान का कहना था कि उसके खेत के पास कटराथल से झीगर के बीच कटान का रास्ता है, लेकिन कुछ लोगों ने इसे बंद कर रखा है। दोपहर बाद करीब चार बजे किसान टॉवर से नीचे उतारा।

Must read:

500 कर्मचारियों की नौकरी पर चली सरकारी कैंची, पद समाप्त करने के दिए निर्देश...

टॉवर की सुरक्षा पर मंथन

सीकर जिले में टॉवर पर चढऩे की लगातार बढ़ती घटनाओं को लेकर रविवार शाम प्रशासनिक अधिकारियों ने टॉवर की सुरक्षा को लेकर मंथन किया। पिछले छह माह में जिले में आधा दर्जन इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। एसडीएम भावना गर्ग ने बताया कि बीएसएनएल के इस टॉवर पर रात के समय गार्ड तैनात नहीं था। इस संबंध में बीएसएनल के अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।