5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादी से लौटकर आई विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, इस हाल में मिला शव

कस्बे में चेतन की बाड़ी इलाके में एक महिला का घर में शव फंदे से लटका ( Married Woman Dead Body Found hanged ) हुआ मिला। कोतवाल उदय सिंह ने मौके पर घटना की जानकारी ली।

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Naveen Parmuwal

Sep 24, 2019

शादी से लौटकर आई विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, इस हाल में मिला शव

शादी से लौटकर आई विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, इस हाल में मिला शव

फतेहपुर.

कस्बे में चेतन की बाड़ी इलाके में एक महिला का घर में शव फंदे से लटका ( Married Woman Dead Body Found hanged ) हुआ मिला। कोतवाल उदय सिंह ने मौके पर घटना की जानकारी ली। संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने ( Married Woman Death Under Suspicious Circumstances ) के कारण तहसीलदार दमयंती कंवर पहुंच और शव को मौका मुआयना किया। उन्होंने परिजनों से जानकारी जुटाई। कोतवाल उदय सिंह यादव ने बताया कि वार्ड 11 में स्थित एक घर में शहनाज बानो पत्नी मोहम्मद आरिफ (22) का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों को इस बात की भनक लगी तो कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर देखा तो शव जमीन से अड़ा था। कोतवाल उदय सिंह ने बताया कि शहनाज बानो का पीहर फतेहपुर में ही हैं, वह 4 दिन पहले चाचा के लडक़े की शादी में बीकानेर गई हुई थी और रविवार शाम को ही घर लौटी थी। पुलिस ने शव को धानुका अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही हैं।

Read More :

दिल्ली से घूमने आई 5 सहेलियों को लिफ्ट के बहाने कार में बिठाया, दो को उठा ले गए

शादी से लौटी थी
पुलिस के अनुसार विवाहिता अपने चाचा के लडक़े की शादी में बीकानेर गई थी। वह रविवार को लौटकर आई थी। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।