18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mangal Gochar 2023: : कर्क राशि में 10 मई को गोचर करेगा मंगल, शनि के साथ बनाएगा षडाष्टक योग जानिए मेष, सिंह व धनु राशि वाले रहें सावधान

Mangal Gochar 2023: मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। 10 मई को मंगल कर्क राशि में प्रवेश कर एक जुलाई तक वहीं रहेगा। इस दौरान मंगल का शनि से षडाष्टक योग भी बनेगा।

2 min read
Google source verification
Mangal Gochar 2023

Mangal Gochar 2023

Mangal Gochar 2023: मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन हो रहा है। 10 मई को मंगल कर्क राशि में प्रवेश कर एक जुलाई तक वहीं रहेगा। इस दौरान मंगल का शनि से षडाष्टक योग भी बनेगा। पंडित दिनेश मिश्रा ने बताया कि ज्योतिष में भूमि पुत्र मंगल अग्नि कारक होने की वजह से चन्द्रमा की राशि कर्क में जाकर नीच का हो जाता है। चन्द्रमा जल का कारक है और अग्नि जल का कोई मेल नहीं है इसलिए मंगल पूर्ण बलहीन होकर अपना कोई भी शुभ प्रभाव नहीं देता। इस योग से राजनीतिक उथल-पुथल के साथ आंधी, तूफान, भूकंप आदि की आशंका रहती है।

राशियों पर ये प्रभाव

मंगल के राशि परिवर्तन का सभी राशियों पर मिलाजुला असर रहेगा। मेष, सिंह व धनु राशि के लिए थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। क्योंकि मेघ में मंगल चतुर्थ, सिंह में द्वादश और धनु राशि से अष्टम भाव में होने से ये नुकसानदेह है। जबकि मीन, कुंभ, मकर ,वृष, मिथुन, कर्क, कन्या, तुला व वृश्चिक राशि वालों के लिए यह मिश्रित असर देगा। मंगल ग्रह के नकारात्मक असर को कम करने के लिए मंगल से संबंधित चीजों का दान करना चाहिए।

ग्रहों का सेनापति है मंगल

ज्योतिषशास्त्र में मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। अग्नि तत्व की राशि यह वीरता, पराक्रम, साहस आदि का कारक माना गया है। इसे युद्ध और संघर्ष का ग्रह भी माना जाता है। पं. मिश्रा के अनुसार मंगल मेष और वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह है और यह मकर राशि में उच्च का रहता है। इस समय यह अपनी सबसे अच्छी स्थिति में माना जाता है और व्यक्ति की कुंडली में एक मजबूत और सकारात्मक प्रभाव दे सकता है।

बाबा मंघरराम साहेब का मेला कल से

सिंधी समाज की ओर से बाबा मंघरराम साहेब का 86 वां वैशाख मेला 10 व 11 मई को मनाया जाएगा। इस मौके पर शेखपुरा मोहल्ला स्थित प्रेमप्रकाश मन्दिर, में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। आयोजक कन्हैयालाल भगत ने बताया कि 10 मई को सुबह सवा पांच प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद हवन, ध्वजारोहण, सत्संग आदि कार्यक्रम होंगे। 11 मई को सत्संग व पल्लव आदि आयोजन होंगे। इसमें अमरापुर संत मंडल, जयपुर के संत जीतू, मां धर्मीदेवी संस्थान व शहनाई वादक जवाहर सिंह एंड पार्टी, खैरथल की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएगी। इस दौरान दोनों दिन दोपहर व रात्रि में आम भंडारा होगा।