13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भंडारे में उमड़़ा जनसैलाब

भोजासर बड़ा गांव स्थित शीलजती महाराज के आश्रम में ब्रह्मलीन महंत बजरंग जति महाराज का षोडशी भंडारा किया गया।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Ajay Sharma

Jan 29, 2020

भंडारे में उमड़़ा जनसैलाब

भंडारे में उमड़़ा जनसैलाब

लक्ष्मणगढ़.

भोजासर बड़ा गांव स्थित शीलजती महाराज के आश्रम में ब्रह्मलीन महंत बजरंग जति महाराज का षोडशी भंडारा किया गया। भंडारे में विभिन्न स्थानों से सैकड़ों की संख्या में साधु-संत व जति संप्रदाय के अनुयायियों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया। इससे पहले गाड़ोदा आश्रम के संत महावीरजति महाराज के सान्निध्य में 16 संतों को दक्षिणा के साथ साथ 16 प्रकार की वस्तुओं का दान किया गया। श्रद्धालुओं ने समाधि पर धोक लगाकर आशीर्वाद लिया। आयोजन समिति के विष्णु भूत व बाबूलाल सैनी ने बताया कि सांसद सुमेधानंद सरस्वती, गोसेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महंत दिनेशगिरी महाराज व पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश जोशी ने आश्रम परिसर में गोशाला का उदघाटन किया। सांसद सरस्वती ने गौशाला व आश्रम के विकास के लिए सांसद कोटे से 11 लाख रूपए देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर जोबनेर के कलाडूंगरी के महंत थानापति हीरापुरी महाराज, कानपुरी महाराज, महंत मालपुरी, नरसिंह पुरी महाराज, विक्रम नाथ महाराज, महावीरयति महाराज, गंगायती महाराज, विजययति महाराज, मुरारीयति, घनश्यामयति, मानयति, ओमयति महाराज, शांतिनाथ महाराज, महेंद्रनाथ महाराज व राजू दास महाराज, शिक्षाविद पवन गोयनका, मनोज मिश्रा, प्रमोद चिरानियां, ललित भूत, सरपंच संदीप शर्मा, नरेन्द्र ढूकिया, हरि सेवदा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री मनोज बाटड़ सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद थे।


जसरासर में 13 वीं भंडारा कल
लक्ष्मणगढ़. जसरासर गांव में महेश पितरजी महाराज का 13 वां भंडारा गुरुवार को होगा। आयोजन समिति के राजू भूरिया मणासिया ने बताया कि बुधवार को सुबह हवन व रात्रि को जागरण होगा। गुरुवार सुबह ग्रामीण महिलाएं कलश यात्रा निकालेंगी। दोपहर को विशेष पूजा अर्चना के बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा।


मूर्ति को करवाया नगर भ्रमण
जीणमाता. जीवनपुरा गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर के मूर्ति स्थापना कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा व मूर्तियों का नगर भ्रमण का आयोजम हुआ। आयोजन समिति बालाजी विकास समिति के बजरंग कुमावत ने बताया कि सोमवार को मोहनपुरा गांव से नव निर्मित शिव मंदिर जीवनपुरा तक कलश यात्रा निकाली गई। मंगलवार को विशेष पूुजा पाठ का आयोजन हुआ। शुक्रवार को मूर्तियों की स्थापना की जाएगी। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
पृथ्वीराज महाराज को लगाया भोग
सिरोही. बस स्टैंड स्थित पृथ्वीराज महाराज को प्रसाद का भोग लगाया। पुजारी जयराम सेवग ने बताया कि माघ की बड़ी चौथ होने के कारण मंगलवार दोपहर को महाराज की महाआरती कर महाराज को भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। इससे पूर्व भजन संध्या हुइ। इसमें श्रद्धालुओं ने रातभर भजनों का आनंद लिया।