
आधी रात को टॉयलेट करने गई नाबालिग अचानक गायब, तलाश में जुटी पुलिस
सीकर. राजस्थान के सीकर जिले के खंडेला थाना इलाके में रात को टॉयलेट करने बाहर गई नाबालिग गायब हो गई। नाबालिग ईंट भट्टे पर ईंट थपाई का काम करती थी। मामले में उसके भाई ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें बहन के अपहरण की आशंका जताते हुए एक आरोपी का नाम भी दर्ज करवाया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच व नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।
ये दी रिपोर्ट
पुलिस केा दी गई रिपोर्ट में नाबालिग के भाई ने बताया कि उसका परिवार उत्तर प्रदेश के फरुखाबाद का रहने वाला है। खंडेला इलाके में परिवार ईंट भट्टे पर मजदूरी करता है। जिसमें उसकी नाबालिग बहन भी ईंट थापने का काम कर सहयोग करती है। बीती देर रात को जब वह टॉयलेट करने गई तो काफी समय बाद भी नहीं लौटी। इस पर परिजनों ने उसकी तलाश की तो वह कहीं नहीं मिली। आरोप लगाया है कि उसकी बहन को शीशराम गुर्जर व एक अन्य आरोपी अपहरण कर ले गए। जिनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। रिपोर्ट के आधार पर जिले की खंडेला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एएसआई भागीरथ मल को सौंपी गई है।
Published on:
08 Jun 2023 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
