29 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Crime News : नहीं थम रहे अपराध, बस डिपो से छात्र का अपहरण कर ले गए बदमाश, लूटपाट कर पत्थरों पर फेंककर फरार हुए

Student Kidnapped From Bus Stand : जयपुर/सीकर। राजधानी में अपराधी बेखौफ हैं। अपहरण जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अब सीकर बस डिपो के बाहर से स्टूडेंट का किडनैप कर लूट की गई। बदमाश स्टूडेंट को नशीला पदार्थ सुंघाकर लेकर गए। इसके बाद कॉपी-किताब, कपड़े और कैश लेकर भाग गए।

less than 1 minute read
Google source verification
Student Kidnapped From Bus Stand

Rajasthan Crime News : नहीं थम रहे अपराध, बस डिपो से छात्र का अपहरण कर ले गए बदमाश, लूटपाट कर पत्थरों पर फेंककर फरार हुए

Student Kidnapped From Bus Stand : जयपुर/सीकर। राजधानी में अपराधी बेखौफ हैं। अपहरण जैसी घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अब सीकर बस डिपो के बाहर से स्टूडेंट का किडनैप कर लूट की गई। बदमाश स्टूडेंट को नशीला पदार्थ सुंघाकर लेकर गए। इसके बाद कॉपी-किताब, कपड़े और कैश लेकर भाग गए। स्टूडेंट पत्थरों पर पड़ा मिला। सीकर के उद्योग नगर थाने अंतर्गत रहने वाले जयपुर निवासी 14 साल के मनजीत कुमार ने पुलिस को बताया कि वह सीकर के विनायक स्कूल शास्त्री नगर के हॉस्टल में रहता है। वह अपने घर जयपुर से सीकर आ रहा था। इस दौरान रोडवेज बस से सीकर बस डिपो पहुंचा था। बस डिपो से पैदल अपने हॉस्टल जा रहा था।

यह भी पढ़ें : Kidnapping: तीन नकाबपोश बदमाशों ने किया स्कूल छात्र के अपहरण का प्रयास, घर लौटते समय बनाया निशाना

उसने आगे बताया कि डिपो के बाहर शराब की दुकान के पास चार - पांच बदमाशों ने उसके मुंह को दबाकर कुछ सुंघा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गया। बदमाश बेहोशी की हालत में उसे लेकर गए। होश आने पर वह एक कार कंपनी के शोरूम के पास पत्थरों पर पड़ा था। बैग में 2 हजार कैश, कॉपी - किताब और कपड़े भी नहीं थे। स्टूडेंट ने बताया कि वह कंपनी में गया और कर्मचारियों को घटना के बारे में बताया। कर्मचारियों ने स्कूल स्टाफ को घटना के सूचना दी। जिसके बाद स्कूल का स्टाफ कंपनी में पहुंचा और स्टूडेंट का प्राथमिक उपचार कराया गया। फिलहाल स्टूडेंट की रिपोर्ट पर सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस वाइन शॉप के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर बदमाशों की तलाश करने में जुटी है।