
मौसम अपडेट: एक घंटे की मूसलाधार बारिश से पूरा शहर हुआ पानी-पानी, आज भी भारी बारिश का अलर्ट
सीकर.
rain in rajasthan : धोरों की धरती शेखावाटी को मानसून की पहली झमाझम ने तरबतर कर दिया। दिनभर डेरा डाले बदरा इस कदर बरसे कि महज एक घंटे में 18 मिमी पानी बरस गया। सडक़ें दरिया में तब्दील हो गई। जो जहां था वहीं थम गया। गर्जना और आकाशीय बिजली के साथ हुई बारिश का क्रम देर रात तक जारी रहा। सड़कों पर तो ऐसा जल जमाव होे गया है कि नागरिकों के लिए पैदल चलना और गाड़ी चलाना दोनों ही कार्य मुश्किल साबित हो रहे हैं। हर तरफ केवल और केवल पानी नजर आता है। मौसम विभाग के अनुसार आज भी भारी बारिश की संभावना है।
शुक्रवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। सीकर जिले के ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर बारिश हुई। इधर, मानसून आने से शहर में जबर्दस्त बारिश हुई, जिससे शहर के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के निदेशक शिव गणेश ने बताया कि दक्षिण पश्चिमी मानसून शुक्रवार को बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, सीकर, रोहतक, चंडीगढ़, ऊना, और अमृतसर पहुंच गया। विभाग ने अगले 72 घंटों में राज्य के कुछ और भागों में मानसून के आगे बढऩे के लिए आसार हैं।
राजधानी के रास्ते पहुंचा मानसून ( Rajasthan weather Forecast )
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में दक्षिण पश्चिमी मानसून ( monsoon in Rajasthan ) आगे बढ़ रहा है। मानसून की उत्तरी सीमा बाडमेर, जोधपुर, सीकर, रोहतक, चंडीगढ़ ऊना, अमृतसर से गुजरती है। आगामी 72 घंटे में मौसमी परिस्थितियां दक्षिण पश्चिमी मानसून के प्रदेश के कुछ और और भागों में आगे बढऩे के लिए अनुकूल बन रही।
इन जिलों के लिए अलर्ट: I heavy rain ain Alert in Rajasthan
मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए तेज बारिश की चेतावनी जारी की है। इनमें सीकर, झुंझुनूं, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौडगढ़, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, बूंदी, डूंगरपुर, राजसमंद, सवाईमाधोपुर, टोंक, उदयपुर आदि शामिल हैं।
Updated on:
06 Jul 2019 06:01 pm
Published on:
06 Jul 2019 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
