
सीकर.Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न वायुदाब क्षेत्र के असर से राजस्थान में मौसम बदल गया है। दो दिन से शेखावाटी में भी मानसून मेहरबान है। बारिश के कारण तपन और उमस छूमंतर हो गई है। वहीं मौसम केन्द्रों पर तापमान सामान्य के पास पहुंच गया है। मौसम विभाग के यलो अलर्ट के अनुसार चौबीस घंटे के दौरान शेखावाटी के तीनों जिलों में बारिश होगी। वहीं तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया जाएगा।
19 सितंबर तक भारी बारिश चेतावनी
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 17 से 19 सितंबर के दौरान बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। इस दौरान जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं मेघगर्जन/आकाशीय बिजली के साथ भारी व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
रेड अलर्ट जारी
इस बीच मौसम केंद्र जयपुर ने रविवार को प्रदेश के कुछ जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आज बांसवाड़ा, डुंगरपुर और प्रतापढ़ में अत्यधित भारी बारिश हो सकती है। इन तीनों जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं चित्तौड़गढ़, सिरोही, उदयपुर और जालौर में अतिभारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट और बांरा, भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, कोटा, राजसमंद और बाड़मेर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।यह सिस्टम अगले 2-3 दिन जारी रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: weather update : मौसम विभाग का अलर्ट मानसून कम बैक, इन जिलों में मंडराए काले बादल होगी झमाझम बारिश
Published on:
17 Sept 2023 03:53 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
