23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेसराज में हुए सबसे ज्यादा पेपर लीक, बेरोजगारों के टूटे सपने

सतीश पूनियां बोले, महंगाई राहत शिविरों से कुछ नहीं होगा, कांग्रेस सरकार होगी डिलिट

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Ajay Sharma

Jun 18, 2023

कांग्रेसराज में हुए सबसे ज्यादा पेपर लीक, बेरोजगारों के टूटे सपने

सर्किट हाउस में पूनियां का स्वागत

विधानसभा के उप नेता प्रतिपक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान की जनता पूरी तरह मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सबसे ज्यादा पेपर लीक हुए हैं। कांग्रेस ने काले कारनामों से प्रदेश के युवा बेरोजगारों के सपने तोड़ने का काम किया है। इस सरकार को राजस्थान का बेरोजगार नौजवान ही डिलीट कर देगा। राज्य सरकार दिखावे के लिए राहत कैंप लगा रही है। किसानों की कर्जामाफी को लेकर गहलोत कुछ नहीं बोल रहे है। 19422 किसानों की कर्जमाफी नहीं होने के चलते जमीन नीलाम हो गई है। देश में सबसे ज्यादा 28.3 प्रतिशत बेरोजगारी राजस्थान में है। प्रदेश में 9 लाख से अधिक मुकदमे दर्ज हुए हैं। कांग्रेस राज में प्रदेश में प्रतिदिन 17 बलात्कार व 7 लोगों की हत्या हो रही है। राजस्थान में कानून व्यवस्था बहुत खराब है। इस बार सरकार के खिलाफ जनाक्रोश है। सरकार का रिपीट होना तो दूर की बात है, मुझे लगता है कांग्रेस सरकार पूरी तरह से डिलीट हो जाएगी। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, अपराध, किसानों की कर्जामाफी के मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच में जाएंगे। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, जिलाध्यक्ष इंदिरा चौधरी, पूर्व विधायक गोरधन वर्मा, रतनलाल सैनी सहित अन्य पदाधिकारियों की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

केंद्र ने सरकारी नौकरियों पर निर्भरता कम की
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा आंख पर पट्टी व कान में रुई डाले हुए हैं, उन्हें में बदलाव नहीं दिख रहा है। उनकी पार्टी ने 55 साल राज किया है और ये हताशा के बयान हैं। देश में सरकारी नौकरियों पर निर्भरता थी। भारत सरकार ने सरकारी नौकरियों पर निर्भरता कम की है।

एमएसपी, कर्जामाफी, कृषि के लिए सिंचाई के लिए जलापूर्ति के सवाल को टाल गए
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि आज पार्टी में एक दर्जन सीएम के उम्मीदवार है तो यह पार्टी की खूबी है, इनमें योग्य कौन है इसका फैसला संसदीय दल करेगा। सतीश पूनियां बोले कि अशोक गहलाेत सरकार 100 यूनिट बिजली फ्री, 500 रुपए में गैस सिलेंडर देकर क्या उस अबला के आंसू पाैंछ देंगे जिसके साथ बलात्कार हुआ है। किसानों को एमएसपी, कर्जामाफी, कृषि सिंचाई के लिए जलापूर्ति के सवाल को पूनियां टाल गए। पूनियां नवलगढ़ के जाखल गांव में शहीद की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में जाते समय सीकर के सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए यह बात कही। भाजपा मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ेगी।

पीएम मोदी की योजनाएं गिनाई
पूनियां बोले के देश में 55 वर्षों तक राज करने के बाद कांग्रेस के खिलाफ अराजकता, भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, वंशवाद व परिवारवाद के बढ़ने के साथ ही पिछड़ापन व दुनियां में भारत की साख गिरी। जिसके चलते नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने। जनधन के तहत देशभर में 47 करोड़ बैंक खाते खोले। स्वच्छ भारत मिशन के तहत 10 करोड़ शौचालय व 3 करोड़ आवास बनाए गए। पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने, राम मंदिर निर्माण के साथ ही तीन तलाक का कानून बनवाया। भारत में 411 प्रकार के हथियार बन रहे हैं और 25 देशों में हथियार सप्लाई हो रहे हैं। केंद्र सरकार ने जल जीवन मिशन योजना के तहत राजस्थान के एक करोड़ घरों व देश के 10 करोड़ घराें तक पेयजल आपूर्ति होगी, ऐसी महत्वपूर्ण योजना है।