13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चोरों के सामने बेबस है पुलिस

एक तो सर्द मौसम और दूसरा चोरी के मामलों में पुलिस का नतमस्तक होना। ये ऐसे कारण हैं जो इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद करने का काम कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Abhishek Pareek

Jan 17, 2016

attempt to theft

attempt to theft

एक तो सर्द मौसम और दूसरा चोरी के मामलों में पुलिस का नतमस्तक होना। ये ऐसे कारण हैं जो इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद करने का काम कर रहे हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली भी ऐसी है, जिसमें हत्या और लूट जैसे मामलों को खोलने में तो तत्परता दिखाई जाती है, लेकिन चोरी और नकबजनी जैसे मामले दर्ज करने के बाद पुलिस न जाने क्यों ठण्डे बस्ते में डाल देती है। यह हम नहीं बता रहे बल्कि पुलिस विभाग के आंकड़े बताते हैं।

बंद मकानों को निशाना बनाना हो या दिनदहाड़े मकान में सेंध। चोर किसी भी वारदात को करने में पीछे नहीं हट रहे। चोरी का ग्राफ भी बीते वर्षों में नीचे आने का नाम नहीं ले रहा। खास बात यह है कि चोरी और नकबजनी के मामले खोलने में पुलिस की कार्यप्रणाली भी धीमी है। पुलिस पूरे वर्ष में मात्र 30 या 35 प्रतिशत मामले ही खोल पाती है। जिन पीडि़तों का माल चोरी होता है, वह भी शत-प्रतिशत वापस नहीं मिल पाता।

सतर्क रहें और यह करें
- यदि ज्यादा दिनों के लिए घर से दूर जा रहे हैं तो पड़ौसी को सूचना देकर जाएं।
- यदि कोई नया नौकर या ड्राइवर जैसा कर्मचारी घर में रख रहे हैं तो पुलिस से उसका सत्यापन जरूर करवाएं।
- घर से बाहर जा रहे हैं तो दूध वाले और अखबार वाले हॉकर को अखबार नहीं डालने की सूचना दें।
- मोहल्ले के आस-पास यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति लगातार कई दिनों तक दिखाई दे तो पुलिस को उसकी सूचना दें।
- फेरी लगाकर सामान बेचने वाले लोगों को मकान के अंदर नहीं आने दें।
- जहां तक हो सके मकान के आस-पास या मोहल्ले में आपसी सामंजस्य से सीसीटीवी कैमरे लगवा लें।


नकबजनी के मामले
वर्ष कुल दर्ज चालान माल बरामदगी
मामले प्रतिशत प्रतिशत
2013 236 30 25
2014 272 27 73
2015 232 30 40

चोरी के मामले
वर्ष कुल दर्ज चालान माल बरामदगी
मामले प्रतिशत प्रतिशत
2013 410 29 56
2014 420 26 68
2015 420 28 26

फैक्ट फाइल
वारदात चालान
प्रतिशत
हत्या 100
हत्या का प्रयास 100
लूट 64
अपहरण 94
बलात्कार 100
चोरी 28
(आंकड़े वर्ष 2015 के हैं)

बंद मकान से जेवरात व नकदी चोरी
पाली। कोतवाली थान अंतर्गत बापू नगर विस्तार में चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। पूरा परिवार बाहर गया हुआ था। शनिवार को लौटे तो चोरी की जानकारी मिली। इस पर मकान मालिक ने थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार बापू नगर विस्तार निवासी सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया कि सुरेंद्रसिंह व उसका परिवार 14 जनवरी को आवश्यक कार्य के लिए दिल्ली गया हुआ था। पीछे से चोरों ने मौके का फायदा उठाकर घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर की अलमारी में रखे सोने व चांदी के जेवरात व 48 हजार रुपए नकदी चुरा ली।

दूसरे अपराध खोल देती है पुलिस
चोरी के अलावा अन्य किसी प्रकार के मामले खोलने में पुलिस की कार्यप्रणाली सराहनीय मानी जाती है। कई मामलों में तो चालान करने का प्रतिशत 90 से भी अधिक है।