24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस गांव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं ग्रामीण

मृत पशुओं की बदबू के कारण स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थियों एवं आसपास रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है
2 min read
Google source verification
sardarsahar

इस गांव में नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं ग्रामीण

सरदारशहर. ग्राम पंचायत मुख्यालय मेलूसर बीकान में राजकीय स्कूल व दिल्ली-सरदारशहर सडक़ मार्ग के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के कारण विद्यार्थियों एवं सडक़ मार्ग से गुजरने वाले लोगों का हाल बेहाल हंै। मृत पशुओं की बदबू के कारण स्कूल में पढऩे वाले विद्यार्थियों एवं आसपास रहने वाले लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। मृत पशुओं की बदबू के चलते ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर है। इस संबंध में ग्राम पंचायत मेलूसर बीकान की सरपंच नानू देवी कस्वा ने बताया कि ग्रामीणों की यह समस्या गंभीर है।

इसके समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हंै। मृत पशुओं को डालने के लिए ग्रामीणों की सहायता से गांव से काफी दूर एक निश्ति स्थान तय किया जाएगा। स्थान परिवर्तन होने के बाद इस समस्या से निजात मिल सकती है। ग्रामीणों से बात की जा रही है।


स्कूल के निकट मृत पशुओं के डालने से न केवल आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है बल्कि स्कूल में रहना और विद्यार्थियों को पढ़ाना भी मुश्किल हो रहा है। प्रशासन को चाहिए कि वह इस समस्या का शीघ्र समाधान करें।
प्रभा पारीक, अध्यापक, राआउमावि


आज भी पचास मृत पशु पड़े हंै, इतनी बदबू के कारण रहना तो क्या यहां से निकलना बहुत ही कठिन हो जाता है। इस मार्ग से गुजरना मुश्किल है। सरकार के स्व‘छता अभियान पर यह कलंक के समान है।
रुपचंद सारण, ग्रामवासी

गांव की आबादी के निकट मृत पशुओं को डाला जा रहा है। इन मृत पशुओं की बदबू से परेशान हंै। प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। समस्या का सामाधान नहीं हो रहा है। शिकायत कर चुके।
रतीराम जाट, ग्रामवासी

बीसीसी व सुपर किंग्स जीते

सालासर. लोढ़सर में द यंग स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में चल रही रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में छठे दिन दो मुकाबले हुए। आयोजन से जुड़े पीथाराम ज्याणी ने बताया कि पहला मुकाबला इमरजीन लोढसर व बीसीसी लोढसर के बीच खेला गया। बीसीसी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 113 रन बनाए। जवाब में इमरजीन लोढसर 90 रन पर सिमट गई। आयोजन समिति के महावीर जाखड़ व पूर्णमल नोजल ने इमरान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। दूसरा मुकाबला सुपर किंग्स लोढसर व लक्ष्मणगढ़ के बीच हुआ। सुपर किंग्स ने 114 रन बनाए। लक्ष्मणगढ़ टीम 76 रन पर आउट हो गई। आयोजन समिति के गणेश जाखड़ व गोपीराम ने विजेन्द्र को मैन ऑफ द मैच दिया।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग