4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुस्साए ऊंट का शिकार बन ‎दर्दभरी मौत के मुंह में गया ये शख्स

बजरंग चिल्लाता और छटपटता रहा लेकिन ऊंट के मुंह से छूट नहीं सका। जब तक वहां कोई पहुंचता तब तक ऊंट उसकी जान ले चुका था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सीकर

•

image

Vishwanath Saini

•

Updated: 10 Feb 2018, 5:19 PM IST

churu news

घांघू. गांव श्योदानपुरा में शुक्रवार को एक ऊंट क्रोधित हो गया और ऊंट गाड़े पर काम कर रहे ऊंटगाड़ा चालक को पटक-पटक कर मारा डाला। ऊंट इतना क्रोधित था की जब तक वह मरा नहीं तब तक उसे छोड़ा नहीं। वहीं घटना सुन मृतक के घर कोहराम मच गया। गांव के शीशराम कालेर ने बताया कि बजरंगलाल कालेर (50) शुक्रवार को अपने खेत में काम कर रहा था। ऊंट गाड़े से खेत में खाद डाल रहा था। इस दौरान ऊंट ने बजरंग की बांह दबोच ली। बजरंग की बाह पकडकऱ ऊंट उठा-उठा कर पटकने लगा।

बजरंग चिल्लाता और छटपटता रहा लेकिन ऊंट के मुंह से छूट नहीं सका। जब तक वहां कोई पहुंचता तब तक ऊंट उसकी जान ले चुका था। घटना की सूचना पर दूधवाखारा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। कांस्टेबल महेन्द्र ने मौका मुआयना किया तथा मृतक का घांघू के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। ऊंटगाड़ा किसी और का बताया जा रहा है। बजरंग अपने खेत में काम करने के लिए लाया था।

मृतक बजरंग करता था खेती
बजरंग खेती बाड़ी और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करता था। परिजनों ने ऊंट के हमले में मारे जाने की खबर सुनी तो वे स्तब्ध रह गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके तीन बेटियां व दो बेटे हैं। बेटों की शादी अभी नहीं हुई है।