वन विकास व संरक्षण और वन सुरक्षा प्रचार के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए निजी व्यक्ति, कृषक, संस्था, औद्योगिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद को वृक्ष वर्घक, वन प्रहरी, वनपालक, वनपाल सहित अन्य सभी पुरस्कार के साथ पांच सौ- पांच सौ रूपए नकद मिलेंगे।
सीकर। वर्ष 2014-15 के दौरान जिला स्तर वन सुरक्षा, विकास व वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग पुरस्कृत करेगा। इसके लिए वन विभाग ने व्यक्तियों, कर्मचारियों व संस्थाओं से नौ मार्च तक आवेदन मांगे हैं।
उपवन संरक्षक राजेन्द्र हुड्डा ने बताया कि वन विकास व संरक्षण और वन सुरक्षा प्रचार के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए निजी व्यक्ति, कृषक, संस्था, औद्योगिक प्रतिष्ठान, शिक्षण संस्थान पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद को वृक्ष वर्घक, वन प्रहरी, वनपालक, वनपाल सहित अन्य सभी पुरस्कार के साथ पांच सौ- पांच सौ रूपए नकद मिलेंगे।