24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नेक्सा एवरग्रीन घोटाला: आईटीबीपी के जवान ने दर्ज कराया दो करोड़ की ठगी का केस

लगातार मामले दर्ज, फिर भी सरकार नहीं दे पा रही पीडि़तों को न्याय

less than 1 minute read
Google source verification

सीकर

image

Ajay Sharma

Feb 16, 2024

thagi.jpg

प्रदेश के कई जिलों के लोगों से हो चुकी है ठगी

नेक्सा एवरग्रीन घोटाले की रकम लगातार बढ़ती जा रही है। मामले में अब झुंझुनूं के उदयपुरवाटी निवासी आईटीबीपी के जवान ने कंपनी संचालकों के खिलाफ दो करोड़ की ठगी का मामला उद्योग नगर थाने में दर्ज कराया है। जिसमें जवान मुकेश कुमार पुत्र श्रीराम सैनी ने अपने साथी जवानों व परिजनों द्वारा ये राशि कंपनी में निवेश करने का जिक्र किया है।

आर्मी व पुलिस अधिकारी के नाम पर दिया झांसा
हाल राधाकिशनपुरा निवासी मुकेश ने रिपोर्ट में बताया कि वह आईटीबीपी में नियुक्त है। उसके जयपुर निवासी सेवानिवृत साथी दातार सिंह ने उसे एक्स आर्मी के लोगों द्वारा नेक्सा एवरग्रीन कंपनी के संचालन व निवेश पर अच्छा फायदा होने के बारे में बताया। कंपनी को भारत सरकार के धोलेरा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का पार्टनर भी बताया। इसके बाद रणबीर व सुभाष बिजारणिया, सुदेश मिल, अमरचंद ढाका, बीरबल तेतरवाल, गोपाल दूधवाला, अनिल भारत, सलीम, समीर नियाज, सुमन डोरवाल, नरेश काजला, डा. विनोद, विद्याधर फौजी, मदन गढ़वाल से मुलाकात होने पर उन्होंने इसे आर्मी वालो की कंपनी बताया। मदन गढ़वाल ने खुद को रानोली थाने का पुलिस अधिकारी बताया। इसके बाद कैप्टन रूगाराम व महेंद्र भीचर ने भी कंपनी के बारे में बताते हुए 50 हजार के निवेश पर 14 महीने में 80 हजार का रिटर्न मिलने का झांसा दिया। इस पर उसने अपने परिजनों व साथियों सहित कुल दो करोड़ रुपए कंपनी में निवेश कर दिए। जो उन्हें अब तक नहीं मिले हैं। रिपोर्ट में बताया कि कुछ महीनो से नरेश काजला, मदन गढ़वाल व महेंद्र गु्रप पर वीडियो भेज रुपए देने की बात भी कहते रहे, लेकिन अब तक उन्हें उनकी राशि नहीं मिली है। लिहाजा आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।