2 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर की बेटी ने यूरोप में साधा गोल्ड पर निशाना, CM गहलोत ने दी बधाई

World Shooting Para Sports : पूर्वी यूरोप के क्रोशिया देश में आयोजित वल्र्ड शूटिंग पैरा स्पोट्र्स कम्पिटीशन ओसीजेक 2019 में सीकर जिले के महरोली की रहने वाली निशा कंवर ( Nisha Kanwar Win Gold Medal ) ने महिला वर्ग की एयर पिस्टल स्पर्धा में दोबारा गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
World Shooting Para Sports : पूर्वी यूरोप के क्रोशिया देश में आयोजित वल्र्ड शूटिंग पैरा स्पोट्र्स कम्पिटीशन ओसीजेक 2019 में सीकर जिले के महरोली की रहने वाली निशा कंवर ( Nisha Kanwar Win Gold Medal ) ने महिला वर्ग की एयर पिस्टल स्पर्धा में दोबारा गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है।

सीकर की बेटी ने यूरोप में साधा गोल्ड पर निशाना, CM गहलोत ने दी बधाई

मूंडरू/सीकर.

World Shooting Para Sports : पूर्वी यूरोप के क्रोशिया देश में आयोजित वल्र्ड शूटिंग पैरा स्पोट्र्स कम्पिटीशन ओसीजेक 2019 में सीकर जिले के महरोली की रहने वाली निशा कंवर ( Nisha Kanwar Win gold medal ) ने महिला वर्ग की एयर पिस्टल स्पर्धा में दोबारा गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। उल्लेखनीय है कि निशा ने 29 जुलाई को 10 मीटर पिस्टल शूटिंग में निशाना लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद निशा ने 30 जुलाई को आयोजित मिक्स टीम पिक्सल स्पर्धा में निशाना लगाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। निशा ने दो दिन में दो गोल्ड मेडल देश के नाम किए हैं। सीएम अशोक गहलोत ने अपने ट्विटर पर निशा कंवर शेखावत को बधाई देकर हौसला बढ़ाया है। निशा 2 अगस्त को अपने गांव महरोली आएगी।

वर्ल्ड शूटिंग चैम्पियनशिप अगला निशाना

निशा ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य अक्टूबर माह में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली वर्ल्ड चैम्पियनशिप में भाग लेकर देश के नाम गोल्ड जीतना है।

बड़ी खबरें

View All

सीकर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग