सीकर. प्रदेश में राजकीय चिकित्सा संस्थान में मरीजों के चिकित्सा उपचार पूरी जानकारी एक ही नम्बर के माध्यम से सहजने की योजना आरोग्य ऑनलाइन राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों ने बिगाड़ दी है। इसके आरोग्य ऑनलाइन में मरीजों की एंट्री नहीं करवाने के कारण उन्हें इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में अब चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशालय ने नाराजगी जताते हुए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को गंभीरता बरतने के लिए जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र जारी किया है।