24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रतियोगी परीक्षाओं के परिणाम पर नहीं निकाल सकेंगे विजय जुलूस

जिला स्तरीय कोचिंग संस्थान निगरानी समिति की बैठक में फैसला

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Ajay Sharma

Feb 16, 2024

CG JOB ALERT

जिला स्तरीय कोचिंग संस्थान निगरानी समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर कमर उल जमान चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कई फैसलों पर मुहर लगी है। बैठक में जिले में संचालित कोचिंग संस्थानों पर प्रभावी नियंत्रण तथा इसमें अध्यनरत विद्यार्थियों को मानसिक संबल एवं सुरक्षा प्रदान करने के लिए कोचिंग संस्थानों के लिए गाइडलाइन जारी की है। बैठक में जिला कलेक्टर कमर चौधरी ने शहर की सभी कोचिंग संस्थानों प्रतिनिधियों को प्रत्येक विद्यार्थी का पूरा डाटा रखने के निर्देश दिए। कलक्टर ने कहा कि संस्थान को यह भी पता होना चाहिए कि विद्यार्थी कहां रह रहा है उसके रिजल्ट डाउन होने का क्या कारण है। सभी कोचिंग यह डाटा जिला प्रशासन के साथ साझा करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोचिंग संस्थान अपने सभी कार्मिकों और टीचर्स की गेटकीपर ट्रेनिंग कराने होगी। उन्होंने कोचिंग संस्थानों को उनके यहां कार्यरत मनोवैज्ञानिक काउंसलर्स की संख्या और काउंसलिंग का रिकॉर्ड साझा करने की बात कही। उन्होंने संयुक्त निदेशक डीओआईटी को ऐसा पोर्टल विकसित करने के लिए निर्देशित किया जहां विद्यार्थी एग्जिट रिफंड का एप्लीकेशन भरने के साथ ही शिकायत दर्ज कर सके साथ ही वहीं पर पीएचक्यू 9 फार्मूले से मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग पूरी कर सके। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कोचिंग संस्थान यह तय करेगा की हफ्ते में एक दिन की छुट्टी विद्यार्थियों को दी जाएगी तथा छुट्टी के अगले दिन कोई परीक्षा या टेस्ट नहीं होगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं का रिजल्ट आने के बाद कोई भी कोचिंग संस्थान विजय जुलूस नहीं निकलेगा, ऐसा करने पर संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कोचिंग में अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों की विशेष काउंसलिंग करवाकर इस संबंध में उनके परिजनों को आवश्यक रूप से सूचना देनी होगी। इस दौरान जिला कलक्टर ने कहा कि कोचिंग संस्थान अपने विद्यार्थियों के वैलनेस के लिए आगे आकर वैलनेस सेंटर स्थापित करें। बैठक में सीकर पुलिस अधीक्षक अनिल परिस देशमुख, अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश बिश्नोई, अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर हेमराज परिडवाल, उपखण्ड अधिकारी सीकर जय कौशिक, एसडीएम नेछवा अभिमन्यू सिंह, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, सीएमएचओ डॉ. निर्मल सिंह,जिला साक्षरता अधिकारी राकेश लाटा, डीटीओ ताराचंद बंजारा, सीपीओ अरविन्द सामौर,सीओ सीकर ग्रामीण नरेन्द्र कुमार,विभागाध्यक्ष मनोचिकित्सा डॉ.महेश कुमार, वरिष्ठ विशेषज्ञ मनो चिकित्सक डॉ. रामचन्द्र लाम्बा सहित निगरानी समिति के सदस्य व शहर की कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।