
पाकिस्तान के बाद अब दुबई से ऑफिसर का पद छोड़कर आई सरपंच उम्मीदवार, खुद गाड़ी चलाकर कर रही प्रचार
सीकर. पाकिस्तान से आकर टोंक जिले में सरपंच बनी नीता कंवर के बाद अब दुबई से अच्छी खासी नौकरी छोड़कर एक महिला राजस्थान में सरपंच पद की उम्मीदवार बनी है। 36 वर्षीय सुनिता कंवर ने सीकर जिले के नांगल गांव में सरपंच की उम्मीदवारी पेश की है। जिसके बाद वह जोर शोर से चुनाव प्रचार में भी जुट गई है। सुनिता नांगल गांव की बहु है। जो पिछले कुछ सालो से दुबई की एक शिपिंग कम्पनी में सीसीए ऑफिसर के पद नियुक्त थी। राजस्थान में पंचायत चुनाव की जानकारी पर वह अपनी नौकरी दाव पर लगाकर वापस गांव पहुंची है। जिसकी वजह वह गांव के विकास की इच्छा को बता रही है।
यह बताए चुनावी मुद्दे
सुनिता कंवर का कहना है कि भगवान से जो चाहा उससे ज्यादा पाया है। दुबई में रहने के बाद अब वह अपने देश में रहकर समाज सेवा करना चाहती है। इसी वजह से वह दुबई से आकर चुनाव लड़ रही है। बकौल सुनिता चुनाव जीतने पर वह वह बालिका शिक्षा, महिला समृद्वी व गांव की बिजली पानी, स्वास्थ्य व रोजगार सरीखी मूलभूत समस्याओं के अलावा गांव के ढांचागत विकास पर ध्यान देगी। इसके लिए वह प्रवासियों की मदद लेगी।
खुद चला रही एसयूवी
सुनिता कंवर ने चुनाव के लिए प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है। इसके लिए वह खुद ही कुछ महिलाओ को साथ लेकर अपनी एसयूवी गाड़ी से गांव- ढाणी पहुंच रही है। जहां वह मतदाताओं को अपने विकास का विजन बताकर वोट मांग रही है। सुनिता को चुनाव जीतने की भी पूरी उम्मीद है।
Updated on:
19 Jan 2020 01:48 pm
Published on:
19 Jan 2020 01:34 pm

बड़ी खबरें
View Allसीकर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
