18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: रामनवमी पर फतेहपुर में 5 किमी तक निकली शोभायात्रा, दिखी जीवंत झाकियां

सीकर. फतेहपुर कस्बे में रामनवमी पर शुक्रवार को भगवा निकाली गई। बारिश के बीच 5 किमी रैली में दस हजार से अधिक रामभक्त भजनों और देशभक्ति के गानों पर नाचते गाते चल रहे थे। भगवा रैली में जहां एक ओर भगवान शिव, पार्वती, गणेश, रामदरबार की जीवंत झांकियां थी वहीं भारत माता, वीर शिवाजी, झांसी की रानी, चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिसमिल आदि की झांकियां भी थी।

4 min read
Google source verification

सीकर

image

Mukesh Kumawat

Apr 01, 2023

Video: रामनवमी पर फतेहपुर में 5 किमी तक निकली शोभायात्रा, दिखी जीवंत झाकियां

Video: रामनवमी पर फतेहपुर में 5 किमी तक निकली शोभायात्रा, दिखी जीवंत झाकियां

सीकर. फतेहपुर कस्बे में रामनवमी पर शुक्रवार को भगवा निकाली गई। बारिश के बीच 5 किमी रैली में दस हजार से अधिक रामभक्त भजनों और देशभक्ति के गानों पर नाचते गाते चल रहे थे। भगवा रैली में जहां एक ओर भगवान शिव, पार्वती, गणेश, रामदरबार की जीवंत झांकियां थी वहीं भारत माता, वीर शिवाजी, झांसी की रानी, चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिसमिल आदि की झांकियां भी थी। रैली में मधुसूदन भिण्डा, नंदकिशोर महरिया, सुनीता जाखड़ भी समर्थकों के साथ शामिल हुई। भगवा रैली मुख्य बाजार स्थित गढ़ परिसर से शुरू हुई और लक्ष्मीनाथ मंदिर, चमडिया दवाखाना भैरूजी मंदिर होते हुए वापस गढ़ परिसर पहुंची। केसरिया पगड़ी और हाथ में भगवा फहराते श्रद्धालु चल रहे थे। आयोजन समिति के कुलदीप पीपलवा, सुरेश टिडा, अधिवक्ता पंकज शर्मा, रतन महर्षि, रमाकांत दुबे, अमित तिवाडी, अजय रिणवां, विनोद महला, संदीप भडिया, रामनिवास सैनी, महावीर भोजदेसर, महावीर कटारिया, गोरधन रुकन्सर, सूर्यप्रकाश शर्मा, सुरेश बोचीवाल, रमेश भोजक, पालिकाध्यक्ष मुश्ताक नजमी, पालिका उपाध्यक्ष निकिता रिणवां आदि रैली में शामिल थे। करीबन दो हजार से अधिक महिलाएं भी पगड़ी बांधे रैली में शामिल हुई। महाबली हनुमान रैली में मुख्य आकर्षण थे। श्रद्धालु उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए। नासिक का बैंड पूरे रास्ते श्रद्धालुओं के दिमाग पर छाया रहा। दिल्ली के कलाकारों की ओर से भगवान शिव, कृष्ण सहित अन्य देवताओं के नृत्य से श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया।

भगवा रैली शुरू होने से एक घंटे पहले ही बारिश शुरू हो गई थी। बारिश नहीं रुकन पर बारिश के मध्य ही भगवा रैली शुरू हुई। करीबन चौथाई रास्ता पूरा करने के बाद बारिश रुक गई।

भगवा रैली में एसडीएम दयानंद रूयल, डीएसपी राजेश विद्यार्थी, तहसीलदार रामचन्द्र गुर्जर, शहर कोतवाल गुर भूपेन्द्र सिंह, सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार धनकड़ के अलावा जिला रसद अधिकारी कपिल उपाध्याय, सीकर एसडीएम सुशील सैनी आदि भी मौजूद रहे। बारिश के कारण रैली के रास्तों में पानी भर गया। ईओ नूर मोहम्मद खान के सान्निध्य में नपा कर्मियों ने टैंकर आदि के जरिये रूट के रास्ते पर जमा पानी निकलवाया। इसके अलावा सड़कों की रिपेयरिंग भी करवाई, जिसकी आम जन ने प्रशंसा की । इस बार भगवा रैली में भगवान राम की नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। इतिहासकार प्रदीप पारीक के अनुसार तत्काली सीकर दरबार ने करीब 200 बरस पूर्व नगर के सबसे पुराने मंदिर सीताराम मंदिर से भगवान राम की नगर भ्रमण की शुरुआत की थी परन्तु गत सौ साल से यह नगर भ्रमण की यात्रा बंद हो गई। श्रद्धालुओं ने इस बार इसे दुबारा शुरू किया

कांवट. कस्बे में शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल की ओर से भगवान श्रीराम की शोभायात्रा के साथ भगवा रैली निकाली। रैली के दौरान पूरा कस्बा ही भगवामय हो गया। भगवा रैली कस्बे के गायत्री मंदिर से प्रारंभ हुई जो मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी।

रैली के दौरान श्रीराम के जयकारों व डीजे की धुन से आसमान गुंजायमान हो गया। इस दौरान राम दरबार, मां काली, हनुमान, श्याम बाबा की मनमोहक झांकियां भी सजाई गई। भगवा रैली का जगह-जगह पर पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। रैली में बजरंगियों ने अनेक करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा रामलीला मैदान में अग्रवाल समाज, पुराना बाजार में ब्राह्मण समाज व शीतला माता मंदिर के पास सैनी समाज की ओर से शीतल पेय की व्यवस्था भी की गई। रैली के दौरान व्यापार मंडल ने भी पूरे कस्बे के प्रतिष्ठान बंद कर रैली में शामिल हुए। रैली में सिर पर भगवा पगड़ी पहनकर हजारों महिला-पुरुषों ने भाग लिया। इस दौरान कई साधु-संत सहित जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए।

थोई. कस्बे में राम नवमी के अवसर पर शुक्रवार को विशाल भगवा रैली व शोभा यात्रा निकाली गई। सीताराम जी के मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा में राम दरबार, गौ माता भगवान परशुराम, मां वसुंधरा, दुर्गा माता की सजीव अनेक झांकियों का प्रदर्शन हुआ। जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का जोरदार स्वागत किया। हजारों की संख्या में लोग भगवा साफा व भगवा पोशाक पहनकर हाथ में भगवा ध्वज लिए गाजे-बाजे के साथ अबीर गुलाल उड़ाते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए दुपहिया वाहनों, कार, जीप, ट्रैक्टर, रथ व क्रेन पर शोभायात्रा में शामिल हुए। कस्बे की आज तक के इतिहास की सबसे ऐतिहासिक रैली में रामलीला परिषद,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, श्री कृष्ण गौशाला समिति, श्याम मित्र मंडल, ग्राम पंचायत थोई, अंबेडकर युवक संस्था, विप्र समाज, अग्रवाल समाज, सैनी समाज, सहित सर्व हिंदू समाज के संगठनों ने सहयोग दिया।

कस्बे में यात्रा के स्वागत के लिए जगह-जगह तोरण द्वार भी बनाए गए। सीताराम जी के मंदिर से प्रारंभ होकर चौपड़ बाजार, बड़ी ढाणी, बस स्टैंड सहित कस्बे के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए शांतिपूर्ण तरीके से सीताराम जी के मंदिर में शोभा यात्रा का विसर्जन हुआ। अंत में भव्य आतिशबाजी व सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया। शोभायात्रा में थानाधिकारी सुनील कुमार पुलिस थाना थोई, खंडेला अजीतगढ़ पाटन थाने के जाप्ते सहित मौजूद रहे।

अजीतगढ़. राम नवमी पर गुरुवार शाम दिवराला में युवा नेता राघवेन्द्र सिंह राठौड़ के नेतृत्व में श्री राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा श्री सीताराम जी मंदिर (सीताराम जी चौक दिवराला) से प्रारंभ होकर दिवराला के मुख्य मार्गों से होती हुई सीताराम मंदिर पहुंची। इस दौरान शहीद अभय सिंह एवं शहीद गजराज सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दशरथ सिंह शेखावत, जय सिंह, मांगू सिंह, विजेन्द्र सिंह, ओमपाल सिंह, सुशील शर्मा, प्रदीप सिंह, विक्रम सिंह आदि थे। मंदिर में दीपोत्सव का कार्यक्रम भी हुआ।

खाटूश्यामजी. निकट के गांव बाय में रामनवमी के अवसर पर लक्ष्मीनाथ मंदिर चौक से भगवा रैली के साथ भगवान श्रीराम की गाजेबाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों युवा भगवा झंडा लेकर श्री राम के जयकारों के साथ डीजे की धुन पर नाचते गाते टंकी स्टैंड, मुख्य गली मोहल्लो से होते हुए गोगाजी चौक,दशहरा मैदान, मनसा माता मंदिर से लक्ष्मीनाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचे। शाम को सैकड़ों दीपकों के साथ महाआरती हुई। इस अवसर पर लक्ष्मीनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नागरमल मिश्रा, मंत्री अनिल बेद, दशहरा मेला समिति का अध्यक्ष प्रह्लाद सहाय मिश्रा, सुभाष कुशलाका, सुभाष भारतीय, नोरंग सहाय भारतीय, विनोद भारतीय आदि थे। शोभा यात्रा के दौरान खाटूश्यामजी पुलिस थाना प्रभारी सुभाष चंद्र यादव मय जाप्ते के मौजूद रहे।