14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लॉकडाउन में नवाचार: आठ व्हाट्सएप गु्रप से जुड़े एक हजार किसान, शेयर हो रही कृषि की जानकारी

कोरोना के कहर से देशभर में जारी लॉकडाउन के चलते किसानों की भी समस्या बढ़ गई है। उनके लिए उत्पादन और वितरण दोनों मुश्किल हो गया है।

2 min read
Google source verification

सीकर

image

Sachin Mathur

Apr 15, 2020

लॉकडाउन में नवाचार: आठ व्हाट्सएप गु्रप से जुड़े एक हजार किसान, शेयर हो रही कृषि की जानकारी

लॉकडाउन में नवाचार: आठ व्हाट्सएप गु्रप से जुड़े एक हजार किसान, शेयर हो रही कृषि की जानकारी

सीकर/ फतेहपुर. कोरोना के कहर से देशभर में जारी लॉकडाउन के चलते किसानों की भी समस्या बढ़ गई है। उनके लिए उत्पादन और वितरण दोनों मुश्किल हो गया है। ऐसे में जब रबी की फसल की कटाई चल रही है, फतेहपुर के कृषि वैज्ञानिकों ने एक नवाचार किया है। कस्बे में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने व्हाट्सऐप पर ग्रुप बनाकर एक हजार किसानों को जोड़ दिया है। इसमें किसानों के लिए ऑनलाइन एडवाइजरी शुरू कर दी गई है। किसानों की समस्या का समाधान भी ऑनलाइन शुरू कर दिया। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी आर.के दुलड़ ने बताया कि इस खेतों में रबी की फसल तैयार है वहीं लॉक डाउन-2 भी शुरू हो गया। ऐसे में किसानों की हर समस्या को देखते हुए यह गु्रप बनाया गया है। जिसके जरिए उन्हें हर आवश्यक जानकारी पहुंचाई जा रही है। वरिष्ठ वैज्ञानिक व केन्द्र के प्रभारी डॉ. रमेश कुमार दुलड़ ने बताया कि लॉकडाउन में किसान ज्यादा परेशान हैं। लिहाजा किसानों के लिए ही केन्द्र के वैज्ञानिकों नें 8 वाट्सएप गु्रप बना रखे हैं। जिनमें एक हजार से अधिक किसान जुड़े हैं।

मौसम के साथ फसलों की जानकारी


गु्रप के जरिए किसानों को फसलों की जानकारी दी जा रही है। जिसमें फसलों की पैदावार व कटाई के साथ कीट और बीमारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। यही नहीं गु्रप पर मौसम की भी हर ताजा अपडेट पहुंचाई जा रही है। ताकि किसान मौसम के हिसाब से काम कर सके।

ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा, जिले सीमाएं सील


नेछवा. कोरोना से लड़ाई में अब सभी गांवों में जिला सीमाओं को सील किया जाने लगा है। नेछवा में नागौर जिले की सीमा को सील करने के लिये हुसैनपुरा से पहले रास्ते पर टेंट के पाइप बांध कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां ग्रामीणों ने पहरे की व्यवस्था संभाली है। केवल आपातकालीन वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। सरपंच सरिता देवी अग्रवाल व उपसरपंच अनिल पुजारी ने बताया कि सभी सीमाओं को सील करवाया जा रहा है। इधर तिड़ोक बड़ी सरपंच मदन सिंह शेखावत ने भी सीमावर्ती गांव जुलियासर के सभी रास्तों को बंद करवा दिया है। सेवानिवृत कैप्टन मनोहर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों की ड्यूटी भी लगाई गई है। इसके अलावा भी चुरू व नागौर जिले की सीमा के सभी गांवों में ग्रामीणों द्वारा लगातार छोटे-छोटे रास्ते भी बंद किये जाने शुरू हो गये है।