5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रसीदपुरा प्याज मंडी में इस सीजन में शुरू हो जाएगा प्याज कारोबार

भूखंडों पर दुकानों बनकर तैयार, प्लेटफार्म पर कारोबार होगा शुरूभूखंड धारकों ने जमा करवाया शुल्कपत्रिका ने उठाया था मामला, अब जगी राहत की आस

less than 1 minute read
Google source verification
शेखावाटी का प्याज अब पंजाब और यूपी की मंडियों में पहुंचा

शेखावाटी का प्याज अब पंजाब और यूपी की मंडियों में पहुंचा

सीकर. शेखावाटी के मीठे प्याज के प्रसिद्ध रसीदपुरा इलाके के प्याज उत्पादक किसानों के लिए खुशखबर है। बरसो से इलाके में मंडी खुलने की उम्मीद में लगाए बैठे किसानों को इस बार प्याज बेचने के लिए सीकर मंडी तक नहीं आना होगा। सीकर कृषि उपज मंडी ने रसीदपुरा प्याज मंडी में इस सीजन में कारोबार शुरू करने की राज्य सरकार से स्वीकृति मांगी है। स्वीकृति मिलने के साथ ही रसीदपुरा प्याज मंडी के प्लेटफार्मों पर प्याज का कारोबार होने लगेगा। कारोबार के लिए आवंटित भूखंडों पर दुकानों का निर्माण शुरू हो गया है और सबकुछ ठीक रहा तो फरवरी माह के इस पखवाड़े तक अनुमति मिल जाएगी। गौरतलब है कि रसीदपुरा मंडी में प्याज कारोबार होने से क्षेत्र के दर्जनों गांवों के पचास हजार से ज्यादा प्याज उत्पादक किसान सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। गौरतलब है कि राजस्थान पत्रिका ने पिछले दिनों इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद हरकत में आए जिम्मेदारों ने मंडी शुरू करने की कवायद शुरू की है।

30 फीसदी तक भागीदारी

चार करोड की लागत से पांच बीघा में मंडी के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को प्याज के भाव मिलने लगेंगे। परिवहन खर्च बचने से किसानों को सीजन के दौरान होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। साथ ही मंडी में व्यापारियों के आने से किसानों को प्रतिस्पर्धा के कारण अच्छे भाव भी मिलने लगेंगे। रसीदपुरा में होने वाले प्याज की जिले में होने वाले कुल उत्पादन में 30 फीसदी तक भागीदारी रहती है।

इनका कहना है
रसीदपुरा प्याज मंडी में कारोबार शुरू करने के लिए स्वीकृति मांगी है इस सीजन में मंडी के प्लेटफार्म पर कारोबार होने लगेगा। मंडी परिसर में भूखंड धारकों ने पहली किस्त भी जमा करवा दी है। दो दर्जन से ज्यादा दुकानों का निर्माण भी पूरा हो चुका है।
देवेन्द्र सिंह बारहठ, मंडी सचिव सीकर