21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीकर के इस इलाके में पैंथर ने मचाई दहशत, कई लोगों को बनाया अपना निशाना, जयपुर से पहुंची रेस्क्यू टीम

सूचना पर जयपुर से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया।

2 min read
Google source verification
पैंथर ने यहां दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया

सीकर के इस इलाके में पैंथर ने मचाई दहशत, कई लोगों को बनाया अपना निशाना, जयपुर से पहुंची रेस्क्यू टीम

सीकर।

जिले के दूजोद गांव में रविवार को सुबह पैंथर घुस जाने से लोगों में दहशत फैल गई। पैंथर ने यहां दो लोगों पर हमला कर उन्हें घायल भी कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, ग्रामीणों ने आत्म रक्षा के लिए हाथों में लाठियां और खेती के उपकरण हाथ में ले लिए। वहीं, सूचना पर जयपुर से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। पैंथर को पकडऩे के लिए कई बार ट्रेंकुलाइज किया लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पैंथर को ट्रेंकुलाइज कर उसे पकड़ा गया। जानकारी के मुताबिक पैंथर को सुबह करीब दस बजे सबसे पहले खेत में देखा। जिसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दे दी गई, वहीं अपने स्तर पर भी ग्रामीणों ने उसे खदेडऩे की कोशिश की। इसी दौरान उसने शंकर बाजिया और सुभाष नाम दो लोगों पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। इस पर ग्रामीणों ने उन्हें निजी वाहनों से सीकर के एसके अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार जारी है।

ट्रेंकुलाइज के बाद भी भागा पैंथर
जानकारी के अनुसार ट्रेंकुलाइज करने के बाद फिर से पैंथर वहां से उठकर भीड़ की तरफ दौड पड़ा। रेस्क्यू टीम ने फिर से ट्रेंकुलाइज का इंजेक्शन लगाया और पकड़ लिया।

दहशत में आए लोग
गांव में अचानक पैंथर की खबर के साथ ही लोग दहशत में आ गए। पैंथर की सूचना मिलते ही लोग घरों में दुबक गए।