18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LIVE : भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत जिलेभर में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रविवार को जिलेभर में ब्राह्मण समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

2 min read
Google source verification
parshuram jayanti celebrate in sikar live

सीकर.

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर रविवार को जिलेभर में ब्राह्मण समाज की ओर से विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान में शहर में ब्राह्मण धर्म यात्रा निकाली गई। यात्रा महर्षि परशुराम पार्क से रवाना हुई, जो रामलीला मैदान पहुंची। इसके अलावा श्रीमाधोपुर, रींगस, खंडेला, अजीतगढ़ में भी रैली निकाली गई।

सीकर शहर

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत सीकर शहर में आज ब्राह्मण समाज की ओर से ब्राह्मण धर्म यात्रा निकाली गई। यात्रा रामलीला मैदान स्थित महर्षि परशुराम पार्क से रवाना हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। यात्रा में 51 बटुक शंखनाद करते हुए चले जो आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली गई। जिसमें 2100 महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगलगीत गाते हुए चली। शाही लवाजमें के बीच निकली यात्रा के दौरान भगवान परशुराम की झांकी प्रदर्शनी भी की गई।

श्रीमाधोपुर.
कस्बे के सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से परशुराम जयंती पर शोभायात्रा निकाली गई। भगवान परशुरामजी की भव्य शोभायात्रा श्रीगौड़ विप्र परिषद समिति के परशुराम केंद्रीय सभागार से निकाली गई।

रींगस.
परशुराम जयंती समारोह के तहत रविवार को कस्बे में भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का आयोजन ब्राह्मण महासभा, ब्राह्मण नवयुवक मण्डल एवं महर्षि परशुराम सेना के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। शोभायात्रा ब्राह्मण धर्मशाला से प्रारम्भ होकर शाही लवाजमे के साथ मुख्य मार्गो से गुजरी।

Read More :

patrika changemakers abhiyan : राजनीति में शैक्षिक योग्यता हो अनिवार्य

1962 में शहीद सिपाही जनक सिंह के परिजनों ने कभी सोचा भी नही था, उनको कभी मिलेगी ये खुशखबरी

अजीतगढ़.
ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार को भगवान परशुराम जयंती समारोह मनाया गया। इस अवसर पर शोभायात्रा भी निकाली गई। वहीं शाम को परशुराम भवन में सभा होगी।

खंडेला.
कस्बे में भगवान परशुराम की शोभायात्रा रविवार को निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारम्भ दोपहर 1 बजे ब्रह्मपुरी ब्राह्मण समाज भवन से किया गया। शोभायात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस ब्राहमण समाज भवन पहुंचेगी।