1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीकर: हरियाली की चुनर ओढ़े धरती तो बन जाए स्वर्ग, पत्रिका के हरियाळो राजस्थान अभियान के तहत लगाए 2100 पौधे

प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए धरती को हरियाली की चुनर ओढ़ानी जरूरी है। हरियाली बढऩे पर जीवन सरल और सुगम होगा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

dinesh rathore

•

Updated: 30 Jul 2017, 12:02 PM IST

प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए धरती को हरियाली की चुनर ओढ़ानी जरूरी है। हरियाली बढऩे पर जीवन सरल और सुगम होगा। यह विचार शनिवार को सांवलोदा लाडखानी में राजस्थान पत्रिका और राजकीय माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में उभर कर आए। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने कहा कि पौधे लगाना एक कार्यक्रम नहंीं है, इसे जुनून के साथ लगाने और संरक्षित करने पर ही पर्यावरण बच पाएगा। अध्यक्षता धोद विधायक गोरधन वर्मा ने की। बतौर अतिथि उप जिला प्रमुख शोभ सिंह अनोखू, पूर्व विधायक केडी बाबर, विकास अधिकारी विक्रम सिंह बारहठ, तहसीलदार अशोक रणवा, सरपंच राजकुमार, पूर्व सरपंच गौरीशंकर जांगिड़, पूर्व सरपंच सल सिंह शेखावत, चिरंजीलाल जांगिड, श्रीपाल खीचड़ महेश बगडिया आदि मौजूद रहे। संचालन राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शारीरिक शिक्षक भंवर सिंह फेनिन ने किया।

Must read:

सीकर: पेड़ मानव का सच्चा साथी..., हरयाळो राजस्थान के तहत हुआ पौधरोपण...

प्रतिभाओं का किया सम्मान

समारोह में शिक्षाविद् प्रहलाद सिंह शेखावत व पर्यावरण प्रेमी सुमेर सिंह शेखावत का अतिथियों ने माल्यार्पण किया और प्रतीक चिन्ह भेंट किया। तीन वर्षों से बेहतर परिणाम देने पर व जिला हैंडबॉल में लगातार 17 वर्ष से विद्यालय के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रधानाचार्य फूल सिंह भास्कर, राष्ट्रीय खिलाड़ी पूजा कवंर व विद्यालय टॉपर मोनिका थालौड़ को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Must read:

सीकर: हर आंगन खिलेगा हरियाली का पौधा, विद्यार्थियों को घर लगाने के लिए दिया पौधा...

200 बच्चों ने ली शपथ

समारोह में विद्यालय के करीब 200 बच्चों को पर्यावरण सरंक्षण की शपथ ली। इस दौरान बच्चों ने घर जाकर अपने अभिभावकों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने और प्रत्येक आयोजन पर एक पौधा लगाने का संकल्प किया। इस दौरान मदनलाल जांगिड, भगवानाराम थालौड, मनोहर पारीक, सुरेन्द्र गोड, वरिष्ठ अध्यापक प्रवीण तेतरवाल व रोहिताश थालौड सहित आस-पास के गांवों के लोग मौजूद रहे।